फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attacked on Shopkeeper for asking borrowed money four including two women injured in dwarka

Delhi: उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार के घर पर हमला, दो महिलाओं समेत चार घायल

Tue, 27 Sep 2022 12:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 12:08 AM IST
सार

दीपक अपनी पत्नी रीना के साथ ककरौला के तारा नगर में रहता है और अपने चाचा गोवर्धन की किराने की दुकान में काम करता है। दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान में उधारी को लेकर इलाके में रहने वाले दीपक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। दीपक ने उसके भाई कुंदन के जेल से बाहर आने के बाद उसे देख लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
attacked on Shopkeeper for asking borrowed money four including two women injured in dwarka
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने जेल से निकले अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर दुकानदार के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकानदार और उसके भतीजे के साथ साथ बचाव में आई महिलाओं की पिटाई कर दी और मौके पर गोलीबारी कर फरार हो गए। गोली किसी को नहीं लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चार लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मारपीट और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दीपक अपनी पत्नी रीना के साथ ककरौला के तारा नगर में रहता है और अपने चाचा गोवर्धन की किराने की दुकान में काम करता है। दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले दुकान में उधारी को लेकर इलाके में रहने वाले दीपक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। दीपक ने उसके भाई कुंदन के जेल से बाहर आने के बाद उसे देख लेने की धमकी दी थी। 24 सितंबर की रात दीपक अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी दीपक अपने भाई कुंदन और कई साथियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दीपक की पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग वहां जमा हो गए। सभी हमलावर उसे देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद हमलावर घर के पास स्थित गोवर्धन की दुकान पर पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोवर्धन की पत्नी शीला, दीपक और दीपक की पत्नी रीना वहां पहुंची और सभी बीच बचाव करने लगे। हमलावरों ने सभी की पिटाई कर दी। इस दौरान एक हमलावर ने दो गोली चला दी और सभी मौके से फरार हो गए। गोवर्धन और उसकी पत्नी की हालत गंभीर हैं। पुलिस दीपक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed