नोएडा के हाजीपुर गांव में अवैध निर्माण रुकवाने गई पुलिस टीम पर लोगों ने जमकर पथराव किया। पथराव में थाना सेक्टर-39 की पीसीआर-38 टूट गई जबकि सात महिला सिपाही समेत महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजु तेवतिया और थाना सेक्टर-39 के एसएसआई इंस्पेक्टर राम संजीवन बुरी तरह से घायल हो गए। (सभी फोटोः लाल सिंह)
नोएडा में अवैध निर्माण रुकवाने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत 9 महिला सिपाही घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी को प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एफआईआर में लगभग 50-60 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाजीपुर गांव में 6820 वर्ग मीटर की एक भूमि पर कई वर्षों से दो पक्षों, उत्तम सिंह और विनय गुप्ता में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना दावा करते हैं।
दोनों पक्षों ने जिला प्रशासन से लेकर हाईकोर्ट तक इस जमीन को लेकर मुकदमे लड़े हैं। करीब दो साल पहले एसडीएम दादरी ने किसी पक्ष का दावा सत्यापित न होने की वजह से पुलिस को इस जमीन की कुर्की किसी तीसरे व्यक्ति को करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने भी एसडीएम के इस आदेश को बरकरार रखा गया था। कुछ दिनों पूर्व डीएम ने पुलिस को कुर्की आदेश का पालन कराने के आदेश दिए थे। पुलिस कुर्की कराने के लिए फोर्स की व्यवस्था कर रही थी। चुनाव से फोर्स वापस आने के बाद कुर्की होनी थी।
इस विवादित जमीन से सटा हुआ ही उत्तम सिंह का छह मंजिला घर है। इस घर में उत्तम सिंह के परिवार के अलावा काफी संख्या में किरायेदार भी रहते हैं। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस टीम के पहुंचते ही उत्तम सिंह के परिवार के लोगों और उसके यहां किराए पर रह रहे लोगों ने छह मंजिल इमारत की छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। एक युवक ने तो पुलिस टीम के ऊपर छठवीं मंजिल से ही लोहे का पूरा कूलर फेंक दिया था। इसके अलावा ये लोग रॉड, लाठी और डंडों से पुलिस पर हमला करने लगे।