{"_id":"b91209c3865a58af5487e188ce3ea6c9","slug":"attacked-on-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर लड़की पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार करने पर लड़की पर हमला
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़की द्वारा शादी से इनकार करने पर बौखलाए युवक ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। घर में रखी दवा की बोतल भी लड़की के मुंह में उड़ेल दी।
विज्ञापन
तबियत खराब होने पर उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। लड़की का आरोप है कि युवक ने रसोई में रखे सिलेंडर का पाइप खोल दिया और आग लगाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। बीके अस्पताल में इलाज के लिए आई करीब 18 वर्षीय कविता (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह परिजनों के साथ राजीव कॉलोनी में रहती है। सुबह उसके माता-पिता काम पर चले गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान चाचा चौक में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उससे मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए रसोई में रखे सिलेंडर का पाइप खोल दिया। इस दौरान कविता ने शोर मचाया, तो पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली आ गई। आरोप है कि युवक ने उससे भी मारपीट की और घर में रखी दवा की पूरी बोतल कविता के मुंह में उड़ेल दी, बाद में फरार हो गया।
कविता की मां ने बताया कि उक्त युवक काफी दिनों से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। वह कविता से शादी करने की जिद कर रहा था, लेकिन कविता ने मना कर दिया था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस जांच कर रही है।