फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attacked by animals like leopards, disclosure.

तेंदुए जैसे जानवर ने किया हमला, हड़कंप

Fri, 17 Oct 2014 07:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
Attacked by animals like leopards, disclosure.

ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी के जारचा कोतवाली क्षेत्र के बीरपुरा झाल के पास बृहस्पतिवार को टहलने निकले गांव के ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर एक जानवर ने हमला कर दिया। इसमें ग्राम प्रधान व उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ जैसा प्रतीत हो रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जारचा के ग्राम प्रधान एहसान अली अपने दोस्त डॉक्टर राजबीर और अर्जुन के साथ बृहस्पतिवार सुबह घूमने पैदल ही दादरी की ओर जा रहे थे। जब वे जारचा रोड स्थित बीरपुर गांव की झाल के पास पहुंचे तो अचानक खेत से एक जानवर निकला और राजबीर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


राजबीर को बचाने के लिए आए एहसान अली पर भी जानवर ने हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए लेकिन उन लोगों ने ईंट-पत्थर मारते हुए शोर मचाया तो जानवर खेत की ओर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के गांवों के लोग आ गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके  पर पहुंचकर जानवर की तलाश की। घायल प्रधान ने बताया कि जब जानवर ने हमला किया तो वे पूरी तरह से उसे देख नहीं पाए थे। उन्होंने आशंका जताई कि जानवर तेंदुआ जैसा लग रहा था।


इस घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं और जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं। उधर, एसडीएम राजेश यादव का कहना है कि डीएसओ कृष्ण सिंह को टीम के साथ घटना स्थल पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जानवर के बारे में पता कर किसानों और ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed