फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on umar khalid- two men claim responsibility

दो लोगों ने ली उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा देना चाहते थे

Thu, 16 Aug 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Aug 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Attack on umar khalid- two men claim responsibility

बीते सोमवार को जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र नेता उमर खालिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दो युवकों ने एक वॉट्सऐप वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में खालिद पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दोनों ने कहा है कि वो खालिद पर हमला करके स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को आजादी का तोहफा देना चाहते थे।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबकि, वॉट्सऐप पर शेयर हो रहे चार मिनट के इस वीडियो में दोनों युवकों ने अपने नाम सर्वेश शाहपुर और नवीन दलाल बताया है। इस वीडियो में एक शख्स ने हाथ में तिरंगा झंडा ले रखा है। वीडियो में दोनों का कहना है कि वो खालिद पर हमला कर 15 अगस्त के मौके पर लोगों को तोहफा देना चाहते थे।

विज्ञापन


शाहपुर और दलाल ने कहा है कि हमले की जिम्मेदारी उनकी है और उन्होंने पुलिस से ये भी कहा है कि वो हमले की जांच में दूसरों को परेशान न करें। इन कथित हमलावरों ने कहा है कि वो 17 अगस्त को सिख क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा के घर के सामने सरेंडर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक पुलिस अफसर ने कहा है कि अगर इनके दावे सही पाए जाते हैं, तो पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर लेगी। गुरुवार से ही पुलिस को इन दोनों की तलाश में है। पुलिस को शक है कि ये वीडियो पंजाब या हरियाणा में कहीं रिकॉर्ड किया गया है।

बता दें कि पिछले सोमवार को दिल्ली में कंस्टीट्यूशन क्लब के बाहर जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद पर फायरिंग की गई थी। गोली खालिद के पास से निकल गई थी। खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के ‘खौफ से आजादी’ नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed