{"_id":"634c91149e6e182e2b7df37f","slug":"attack-on-the-police-who-went-to-raid-the-firecracker-warehouse-two-soldiers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firecracker: पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firecracker: पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल
Mon, 17 Oct 2022 04:47 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Oct 2022 04:47 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बेहद सटीक सूचना पर यह छापा मारा गया था। पटाखों का भंडारण दिवाली पर बेचने के लिए किया गया था। पुलिस टीम नासिर के गोदाम पर पहुंची तो पटाखों का जखीरा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रूखनगर की मस्जिद वाली गली में शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नासिर के अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला करने के साथ पथराव कर दिया। पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल राजीव और सिपाही हेमंत कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इलाके को घेरकर 14 लोगों को पकड़ लिया। हमले के मामले में पुलिस ने टीला मोड़ थाने में 22 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को गोदाम से 80 लाख के पटाखे मिले। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बेहद सटीक सूचना पर यह छापा मारा गया था। पटाखों का भंडारण दिवाली पर बेचने के लिए किया गया था। पुलिस टीम नासिर के गोदाम पर पहुंची तो पटाखों का जखीरा मिला।
विज्ञापन
इसे लेकर पुलिसवाले निकले ही थे कि नासिर के परिजनों और पड़ोस के लोगों ने हमला कर दिया। इस बीच नासिर और उसका पिता कलुवा भाग निकले। इसके बाद आसपास के थानों की फोर्स बुलाकर हमलावरों को पकड़ा गया। मुकदमे में सरकारी काम में बाधा डालना, जानलेवा हमला, पथराव, जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
सिर और गर्दन में लगे पत्थर
हमले के दौरान पुलिस टीम ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकन हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और सिपाही हेमंत शर्मा पत्थर लगने से घायल हो गए। दोनों के सिर और गर्दन में पत्थर लगे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश की तो वे घरों में छिप गए। कई लोग भाग निकले। देर रात तक दबिश दी गई लेकिन 14 के बाद कोई और हाथ नहीं आया।
ये पकड़े गए
सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फर्रुखनगर में देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान आजाद, दिलशाद, शाहिद, इस्माइल, आरिफ, जमशेद, परवेज, शेरखान, मोहम्मद साजिद, इरफान, मुस्तकीम, अरमान, समीम और समा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।