फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on health team and police in Ballabhgarh of Faridabad

जमात के बारे में पूछते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, आशा वर्कर और पुलिसकर्मी घायल

Tue, 21 Apr 2020 07:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला, नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला, नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Apr 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Attack on health team and police in Ballabhgarh of Faridabad
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 स्थित आशियाना सोसायटी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बारे में सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक विशेष समुदाय के लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना में एक आशा वर्कर रेखा शर्मा व एएसआई ओमप्रकाश घायल हो गए। दोनों घायलों को बल्लभगढ़ के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग व पुलिसकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर जुटे हैं। वहीं कुछ अराजक तत्व इसमें बाधा पहुंचा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना के सेक्टर-62 स्थित आशियाना सोसायटी में देखने को मिला। 
विज्ञापन


यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल आशा वर्कर रेखा शर्मा व एएसआई ओमप्रकाश पर सोसायटी में रहने वाले विशेष समुदाय के अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। इनके साथ गाली गलौज भी की गई। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल आाशा वर्कर रेखा शर्मा ने बताया कि कुछ लोग सर्वे का विरोध जता रहे थे। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उनके द्वारा जमात के बारे में पूछते ही वहां मौजूद लोग भड़क गए। 

देखते ही देखते दर्जनों लोग उन पर टूट पड़े। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मी व आशा वर्कर रेखा शर्मा की पिटाई कर दी। बाद में डॉक्टर विपिन शर्मा व आदर्श नगर पुलिस ने दोनों घायलों को वहां से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में एक आरोपी भी घायल हुआ है। 

उसने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी सात-आठ अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed