{"_id":"573a9f93447819761315adac1a1f4189","slug":"attack-on-bride-s-car-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की कार पर युवकों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की कार पर युवकों ने किया पथराव
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
Updated Fri, 07 Mar 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके जा रही दुुल्हन की कार पर युवकों ने पथराव कर दिया। इससे कार सवार दुल्हन और अन्य लोगों को चोटें आई।
घटना से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक भाग खड़े हुए। घटना का कारण शादी के दौरान मायके पक्ष से हमलावर युवकों का विवाद बताया जा रहा है।
खत्रीबाड़ा निवासी जतन के बेटे संजू की शादी तीन मार्च को दिल्ली स्थित उत्तम नगर में हुई थी। शादी के बाद बारात के साथ दुल्हन की विदाई कर दी गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह संजू की पत्नी को मायके ले जाने के लिए घर के लोग आए थे। शाम को ससुराल से कार में संजू की पत्नी को बैठाकर उसके मायके वाले लेकर रवाना हुए।
राधा कृष्ण कुंज के पास पहले से खड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने कार पर अचानक पथराव कर दिया। इस घटना से कार भी अनियंत्रित हो गई।
हालांकि कि किसी तरह चालक ने कार रोकी और जब तक लोग उतरकर बाहर आए युवक भाग चुके थे। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि शादी के दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों का लड़की वालों के साथ विवाद हो गया था। इसे लेकर उन्होंने हमला किया था।
पीड़ित पक्ष की तरफ से युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।