{"_id":"5c567a04bdec224dce166486","slug":"atm-machine-stole-by-thieves-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 11 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 11 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश
Sun, 03 Feb 2019 10:50 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर बृहस्पतिवार देर रात हीरो कंपनी के सामने एक्सिस बैंक के लगभग 11 लाख के नोटों से भरे एटीएम को पांच से अधिक नकाबपोश बदमाश उखाड़कर ले गए। बदमाश सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए। बैंक प्रबंधक ने बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जीटी रोड पर हीरो कंपनी के गेट नंबर दो के सामने सड़क के किनारे मार्केट में एक्सिस बैंक का वर्षों पुराना एटीएम बूथ है। इसे अधिकतर कंपनी के कर्मचारी और श्रमिक इस्तेमाल करते हैं। बृहस्पतिवार रात एक बजे कैंटर लेकर पांच से छह बदमाश यहां पहुंचे और एटीएम काटकर रुपये निकालने का प्रयास किया।
इसके बाद कामयाबी न मिलने पर रस्सों से एटीएम को कैंटर के पीछे से बांधकर खींचकर उखाड़ दिया। इसके बाद कैंटर में लाद लिया। इसके बाद बदमाशों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और डीवीआर साथ ले गए। हालांकि, हीरो कंपनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। एटीएम के उखाड़ने की खबर मिलने पर बैंक और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
कंपनी के कैमरों से फुटेज भी ली गई है। फुटेज में बदमाश आ गए है। फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में पुलिस पूछताछ की जा रही है। एटीएम प्रबंधक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि एटीएम में 10.83 लाख रुपये की नकदी थी।
बदमाशों की हो रही पहचान
कोतवाली प्रभारी बादलपुर नागेंद्र चौबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पड़ोसी कंपनी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पांच लोग ट्रक में एटीएम रखते हुए कैद हुए हैं। सभी ने अपने मुंह कपड़े से ढके थे। हुलिया के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
योजना बनाकर दी वारदात अंजाम
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि बदमाशों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। हरियाणा में भी इसी तरह का पूर्व में एक मामला आया था। वहीं, हापुड़ में शनिवार को इसी तरह से एक एटीएम उखाड़ने की घटना सामने आ रही है। दोनों घटनाएं एक जैसी प्रतीत हो रही हैं। इससे एक ही गिरोह पर घटनाओं को अंजाम देने का अंदेशा है। पुलिस की पांच टीमें वारदात के खुलासे में लगी हैं।