{"_id":"5e27738e8ebc3eeb850197dc","slug":"atlas-company-owner-s-wife-dies-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटलस कंपनी के मालिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटलस कंपनी के मालिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 22 Jan 2020 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस में इसे खुदकुशी बता रही है मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मगर कमरे के मंदिर से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा हुआ है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरएमएल अस्पताल में नताशा के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एटलस कंपनी की मालिक कपूर फैमिली 3, औरंगजेब लेन में रहती है। संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार दोपहर को जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया तो परिवार ने उनको ढूंढा। बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया तो नताशा ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
बाद में देखा कि नताशा कपूर ने अपने कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से फांसी लगा रखी है। परिवार के सदस्यों ने चुन्नी को काटकर नताशा को पंखे से नीचे उतारा। नीचे उतार कर नताशा को सीपीआर दी गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तुगलक रोड थाना पुलिस ने क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। क्राइम टीम ने मौके से कुछ सैंपल उठाए हैं। नताशा कपूर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। ऐसे में पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि नताशा की मौत कैसे हुई है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव के अनुसार नताशा कपूर के कमरे का दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मंदिर से मिले पत्र की भी जांच कर रही है।