फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi got bail from Rouse Avenue Court on a bail 20000 rs bond

Atishi Defamation Case: कोर्ट से आप नेता आतिशी को जमानत, मानहानि मामले में भाजपा नेता ने की थी शिकायत

Tue, 23 Jul 2024 11:18 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 11:18 AM IST
सार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मानहानि मामले में आप नेता आतिशी को जमानत मिल गई है। भाजपा नेता ने आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Atishi got bail from Rouse Avenue Court on a bail 20000 rs bond
आप नेता आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। जहां मानहानि मामले में आतिशी को 20 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। उन्हें भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में तलब किया गया था।
विज्ञापन

 

मंत्री आतिशी ने कोर्ट से बाहर आते हुए मीडिया से बजट को लेकर कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली को 20 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। दिल्ली के लोग दो लाख करोड़ रुपये देते हैं और जीएसटी के रूप में 25 हजार रुपये केंद्र का हिस्सा देते हैं। हमें उम्मीद है कि हमें इसका कम से कम 10 फीसदी मिलेगा। हमने बुनियादी ढांचे के लिए 10,000 करोड़ रुपये और एमसीडी के लिए 10,000 रुपये की मांग की है।
 

बीती 29 जून को मंत्री आतिशी को प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले में सुनवाई हुई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को 23 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था। तब कोर्ट ने पाया कि पता गलत पाए जाने के कारण समन तामील नहीं हो पाया। हालांकि, आतिशी अपने वकील के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। शिकायत की एक प्रति अदालत में मौजूद उनके वकील को दे दी गई है। 

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर के वकील शौमेंदु मुखर्जी ने कहा था कि आरोपी व्यक्ति (आतिशी) अपने अधिवक्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से पेश हुए और दावा किया कि समन वितरित नहीं किया गया था। जो मेरे लिए बहुत ही बेतुका तर्क है। अब उन्हें अगली तारीख पर जमानत लेनी होगी और मुकदमों का सामना करना होगा।

आतिशी पर भाजपा के खिलाफ गलत आरोप लगाने और पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। प्रवीण शंकर कपूर ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि आतिशी और सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगाया था, जो सरासर गलत है। इसे पार्टी की छवि खराब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed