{"_id":"6438b5247cc4178fbf043df7","slug":"atishi-alleged-that-lg-withheld-the-power-subsidy-file-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आतिशी का आरोप, एलजी ने रोकी बिजली सब्सिडी की फाइल, उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आतिशी का आरोप, एलजी ने रोकी बिजली सब्सिडी की फाइल, उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
Fri, 14 Apr 2023 07:36 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:36 AM IST
सार
आतिशी ने पत्र में कहा कि वह पूरा दिन उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगती रही, मगर दोपहर 3.00 बजे के बाद उनके कार्यालय को सूचित किया गया कि उपराज्यपाल आज उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली मंत्री आतिशी ने बिजली सब्सिडी मामले में उपराज्यपाल पर मिलने का समय नहीं देने और बिजली सब्सिडी की फाइल रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिनभर उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगती रही, लेकिन उनके कार्यालय ने समय नहीं दिया। इस मामले में उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आतिशी ने पत्र में कहा कि वह पूरा दिन उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगती रही, मगर दोपहर 3.00 बजे के बाद उनके कार्यालय को सूचित किया गया कि उपराज्यपाल आज उपलब्ध नहीं हैं। शाम 5.45 बजे उन्होंने फिर से समय मांगा, इस दौरान सूचित किया गया कि मामला उपराज्यपाल के सामने रखा गया है और उनको बाद में सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि एक मंत्री को उपराज्यपाल से समय नहीं मिल रहा है। दिल्ली आपातकालीन जैसी स्थिति है, लाखों उपभोक्ताओं को उनकी बिजली सब्सिडी नहीं मिल सकती है, क्योंकि इस मुद्दे पर कैबिनेट के फैसले वाली फाइल उपराज्यपाल के कार्यालय से वापस नहीं मिली है।
विज्ञापन