फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   At which peak he was martyred the soldiers made a temple named after Vijayanta

कारगिल दिवस: जिस चोटी पर विजयंत हुए थे शहीद, सैनिकों ने बना दिया मंदिर

Thu, 26 Jul 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Jul 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
At which peak he was martyred the soldiers made a temple named after Vijayanta
kargil shahid

29 जून 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान नोएडा सेक्टर-29 निवासी कैप्टन विजयंत थापर शहीद हुए थे। जिस चोटी पर वह शहीद हुए वहीं सैनिकों ने विजयंत के नाम से मंदिर बना दिया।

विज्ञापन

 
उनके पिता सेवानिवृत्त कर्नल वीएन थापर ने बताया कि जून में वे मंदिर में बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। कारगिल दिवस पर भी यहां सैनिक जुटेंगे। 26 जुलाई कारगिल दिवस के दिन वे इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद कई जगह पर कार्यक्रम हैं। शाम को जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में भी जाएंगे। विजयंत की बहादुरी पर राष्ट्रपति की ओर से उन्हें वीर चक्र प्रदान किया गया था। विजयंत ने घरवालों को खत लिखा था कि यदि वह युद्ध में नहीं रहे तो अनाथ आश्रम की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

At which peak he was martyred the soldiers made a temple named after Vijayanta
kargil shahid

इधर, आज तक ऐसा दिन नहीं बीता जब कारगिल में शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा को उनके परिजन याद ना करते हों। सेक्टर-37 निवासी भाई डॉक्टर नरेश शर्मा ने बताया कि कारगिल दिवस पर पूरा परिवार श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

घर के पास में ही शशिकांत एन्क्लेव में शशिकांत की मूर्ति लगवाई गई है। पहले वहां पर जाकर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद शहीद स्मारक जाएंगे। फिर हम लोग स्कूल में जाएंगे। वहीं, मां ने बताया कि वे उस चोटी पर जाना चाहती हैं जहां पर उनका बेटा शहीद हुआ। 15 अगस्त 1999 को उन्हें सेना सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed