फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Astroterf will be contructed on sports department land

जमीन विवाद में फंसा एस्ट्रोटर्फ का निर्माण

Mon, 07 Jul 2014 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Jul 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
Astroterf will be contructed on sports department land

फरीदाबाद के सेक्टर-सात स्थित सीही गांव के सरकारी स्कूल में बनने वाला एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड दो विभागों के बीच फंस गया है।

विज्ञापन


जिस जमीन पर ग्राउंड तैयार किया जाना है, वह शिक्षा विभाग की है, जबकि खेल विभाग चाहता है कि ग्राउंड उसकी जमीन पर ही बने।

प्रदेश के खेल मुख्यालय की तरफ से विभाग के स्थानीय अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह शिक्षा विभाग से बातचीत करके जमीन को ट्रांसफर करवाने की बात शुरू करे। खेल विभाग के नाम जमीन ट्रांसफर होने के बाद ही ग्राउंड बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

एस्ट्रोटर्फ बनाने में 5.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए हुडा की तरफ से बजट को मंजूरी भी दे दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हॉकी खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड पर एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की थी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर मैदान उपलब्ध होने से उनका खेल भी निखर सके।
विज्ञापन


जिले में इस समय एक भी हॉकी का ऐसा ग्राउंड उपलब्ध नहीं है जिसमें प्रतियोगिता करवाई जा सके। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग को इस बाबत पत्र लिख दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि विभाग जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed