फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly tribute to Dr Kalam, CM Spoke his dream will come true.

कलाम को श्रृद्धांजलि, CM बोले- सपना करेंगे साकार

Wed, 29 Jul 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jul 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
Assembly tribute to Dr Kalam, CM Spoke his dream will come true.

दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देने के बाद 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने कहा कि 3 अगस्त को विशेष सत्र के एजेंडे में शामिल नियम 280 के सवाल समेत बाकी विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यवाही स्थगित करने केबाद विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत तमाम नेता राजाजी मार्ग पहुंचे और पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

'सपने वे होते हैं जिन्हें देखकर नींद उड़ जाती है'

Assembly tribute to Dr Kalam, CM Spoke his dream will come true.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से आज का दिन वैज्ञानिक सोच के लिए सदमें का दिन है। वो गीता-कुरान के साथ देश का भी अध्ययन करते थे। वे सही मायने में नेता थे।

वे युवाओं का नेतृत्व कर रहे थे, राजनीतिज्ञों और छात्रों का भी नेतृत्व एक साथ कर रहे थे। वे हमेशा कहते थे कि सपने वे नहीं होते जो सोते हुए देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं जिन्हें देखने के बाद नींद उड़ जाती है।

मनीष सिसोदिया ने कहा जब मैं शिक्षा मंत्री के तौर पर मिलने गया तो पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम बहुत खुश थे। शायद उन्हें पता था कि दिल्ली सरकार शिक्षा केलिए अच्छा करने जा रही है।

'डॉ. कलाम को लेकर वाजपेयी को थी आशंका'

Assembly tribute to Dr Kalam, CM Spoke his dream will come true.

उनसे बात हुई तो 9-12वीं कक्षा का सेलेबस 25 फीसदी कम करके उसकी जगह स्किल शिक्षा को जोड़ने का विजन दिया। हम भारत रत्न डॉ. कलाम का सपना दो प्रमाणपत्र देकर पूरा करेंगे। वे बेशक चले गए लेकिन वह छात्र और शिक्षकों में हैं।

विस में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने गैर राजनीतिक डॉ. कलाम के सामने जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रपति बनाने का संदेश भेजा तो आशंका थी कि स्वीकार करेंगे या नहीं।

उन्होंने बताया कि डॉ. कलाम की अंतिम पंक्ति थी, धरती जीने लायक कैसे बनाया जाए? ये सवाल 21वीं सदी का बड़ा सवाल है। फिर वे हमेशा कहते थे कि लक कुछ नहीं होता, ज्ञान से सबकुछ मिलता है।

विज्ञापन

डॉ. कलाम के नाम से उच्च शिक्षा लोन स्कीम

Assembly tribute to Dr Kalam, CM Spoke his dream will come true.

श्रद्धांजलि के तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए हाल ही में शुरू की गई दस लाख रुपये तक की लोन स्कीम को डॉ. कलाम के नाम से चलाए जाने की घोषणा की।

इसका नाम अब डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम हायर एजुकेशन एंड स्किल एजुकेशन गारंटी स्कीम होगा। मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. कलाम आम आदमी के राष्ट्रपति थे।

उनका लोगों दिल्ली से दिल का नाता था। जब से उनके विषय में खबर मिली पूरे देश में मातम है। गत 2 जुलाई को शिक्षकों को प्रेरित करने आए थे तो हम खुश थे कि उनके मार्गदर्शन में काम का अवसर मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed