फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly fractures, stuck several projects

बिना सीएम, रुकी है दिल्ली की रफ्तार

Mon, 01 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Assembly fractures, stuck several projects

राजधानी में विधानसभा भंग है और चुनावी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। भंग विस में दिल्ली के प्रोजेक्टों के रंग उड़ गए हैं। कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिसमें उपराज्यपाल या वित्त विभाग ने साफ तौर पर लिख दिया है कि जब अगली सरकार आएगी तभी कोई निर्णय लिया जाए। ऐसे में सरकार के अधिकारी हों या जनता सबको नई सरकार का इंतजार है।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली को कब मिलेगी मोनोरेल

दिल्ली मेट्रोरेल फेज-चार में पूर्वी दिल्ली के उस रूट को शामिल नहीं किया गया है, जहां मोनोरेल का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि जिस रूट पर मोनोरेल प्रस्तावित है, वहां मेट्रो नहीं जाएगी। जबकि शास्त्री पार्क से त्रिलोकपुरी के बीच प्रस्तावित मोनोरेल को लेकर दिल्ली सरकार ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में 2008 में पहली स्टडी की गई। बतौर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 2013 में सैद्धांतिक स्वीकृति दी। डीपीआर के अनुसार पहला कॉरिडोर 11 किमी का शास्त्री पार्क से त्रिलोकपुरी का बनेगा जिसमें 12 स्टेशन होंगे। निर्माण पर 2289 करोड़ रुपये का खर्च आना है जिसमें संजय झील में डिपो निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मॉडल पर कब शुरू होंगे वन स्टॉप जीवन सेंटर

दिल्ली सरकार ने वन स्टॉप जीवन सेंटर शुरू किए थे जिसमें बिजली-पानी बिल से लेकर सिनेमाघर की टिकट और तमाम सेवाएं दी जाती थीं। मॉडल फेल हो गया तो नए मॉडल पर फिर से सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन राजधानी में राष्ट्रपति शासन लागू है जबकि प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी चाहिए। ऐसे में अधिकारी जानबूझकर प्रोजेक्ट में आगे नहीं बढ़ा रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट को भी है शुरु होने का इंतजार

Assembly fractures, stuck several projects

डीटीसी में नई बसों की खरीद कब होगी

दिल्ली में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण से जुड़ी तमाम समितियों ने सार्वजनिक बस सेवा बढ़ाने की सिफारिश की है। लेकिन दिल्ली में बसों की संख्या लगातार कम हो रही है। डीटीसी की खटारा बसें रिटायर हो रही हैं और नई बसें नहीं जुड़ रही हैं। टेंडर में आपूर्ति करने वाली कंपनी ने कीमत अधिक मांगी तो अब जो टेंडर प्रक्रिया में है, उसमें भी एक ही कंपनी आगे आई है। ऐसे में नई बस किस कीमत पर आए और एक कंपनी टेंडर में आई है तो ठेका कैसे दिया जाए, यह फैसला भी नई सरकार के गठन के बिना संभव नहीं होता दिख रहा है।

बीआरटी कॉरिडोर कौन बनाएगा या कौन चलाएगा
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में बीआरटी कॉरिडोर को लेकर खूब बवाल हुआ। सरकार ने पैर पीछे खींचे। एक कॉरिडोर अंबेडकर नगर से दिल्ली गेट के बीच बन चुका था, उसका रखरखाव दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के पास है। इसमें परिवहन विभाग रखरखाव की राशि नहीं दे पा रही है। इसमें रखरखाव पीडब्ल्यूडी को दिए जाने का प्रस्ताव था लेकिन उपराज्यपाल ने आगामी सरकार आने तक फैसला सुरक्षित रख दिया है।

शिकायतों के निपटारे का केंद्रीयकृत सिस्टम भी ढीला
दिल्ली सरकार ने जनता-जनार्दन की शिकायतों का निपटारा करने के लिए केंद्रीयकृत सिस्टम तैयार किया था। लेकिन अब सरकार में मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं हैं। ऐसे में जनता की शिकायतें कम हो गई हैं। जो लोग शिकायत करते भी हैं, उसका समाधान उतनी गतिड से नहीं हो पा रहा है। इन दिक्कतों को देखते हुए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विधायक स्तर पर एक सिस्टम तैयार किया था जिसमें कॉल सेंटर भी बनाया था। अब सरकार नहीं है तो वह सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed