फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Assembly election effect on AAP.

चुनावी नतीजों से ‘आप’ में खलबली

Mon, 20 Oct 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Oct 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
 Assembly election effect on AAP.

हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम का सीधा ताल्लुक बेशक दिल्ली से न हो, फिर भी दोनों प्रदेशों में भाजपा के प्रदर्शन ने सियासी हलके में खलबली मचाई है। खास तौर से हरियाणा के परिणाम को दिल्ली के लिए अहम माना जा रहा है। अभी तक चुनावों की मांग कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रविवार को नतीजों के सियासी मायने निकालते रहे।

विज्ञापन


दोनों राज्यों के नतीजों से ‘आप’ के भीतर सरकार बनाने की वकालत करने वाला धड़ा दोबारा मजबूत हुआ है। दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की वजह मोदी लहर बताते हुए इस गुट के नेता सरकार बनाने की दलील दे रहे हैं। खासतौर पर इसलिए कि भाजपा ने दोनों राज्यों में पहली बार अपने दम पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


नाम उजागर न करने की शर्त पर एक विधायक ने बताया कि अगर हरियाणा में भाजपा जीत सकती है तो उसे दिल्ली में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। ऐसी हालत में सरकार बनाने की कोशिश करना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि पार्टी इससे साफ इनकार कर रही है। ‘आप’ का कहना है कि अगर भाजपा मोदी लहर पर सवार है तो दिल्ली में चुनाव कराने से क्यों भाग रही है।

‘आप’ प्रवक्ता दिलीप पांडे के मुताबिक, कांग्रेस सरकार से परेशान हरियाणा के आम लोग विकल्प की तलाश कर रहे थे। लेकिन ‘आप’ की हरियाणा इकाई ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। ऐसे में ‘आप’ समर्थक मंशा होने के बाद भी भाजपा के खिलाफ वोट नहीं कर सके।


यही हालत महाराष्ट्र का भी रहा। लेकिन वहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने को मजबूर है। पांडेय का सवाल था कि अगर मोदी का जादू काम कर रहा है तो भाजपा दिल्ली में चुनाव कराने से क्यों भाग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed