{"_id":"66f6025f7cb0862abf029936","slug":"assault-case-against-aap-mla-akhileshpati-tripathi-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर मारपीट का केस, नेताजी कहिन- झूठ बोल रहा है कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर मारपीट का केस, नेताजी कहिन- झूठ बोल रहा है कर्मचारी
Fri, 27 Sep 2024 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:25 AM IST
सार
त्रिपाठी पर समर्थकों के साथ मिलकर जल बोर्ड के कर्मचारी सतपाल सिंह की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और घटनास्थल पर जांच करने के बाद सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। उन पर समर्थकों के साथ मिलकर जल बोर्ड के कर्मचारी सतपाल सिंह की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और घटनास्थल पर जांच करने के बाद सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लोनी रोड स्थित भोपूरा गांव निवासी सतपाल जल बोर्ड में बेलदार हैं। उनकी तैनाती कल्याण विहार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर है। सतपाल का आरोप है कि 25 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उन्होंने पंप चलाया हुआ था। इस दौरान इलाके के विधायक अखिलेशपति 20 से 25 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पंप चलाने की बात पूछी और कहा कि इलाके का पानी कम क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस पर सतपाल ने कहा कि उन्होंने पंप चला रखा है। मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि पानी कम क्यों नहीं हो रहा है। इसी बात पर विधायक ने उन्हें थप्पड़ और जूते से मारा। इसके बाद समर्थकों ने भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान कर्मचारी निरंजन शर्मा भी आए, लेकिन चले गए। दर्द की वजह से वे वहीं पड़े रहे। दूसरी पाली के ऑपरेटर राजेंद्र ने उन्हें उठाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन पुलिस सतपाल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। पीड़ित के शरीर पर चोट की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
झूठ बोल रहा है कर्मचारी : विधायक
विधायक अखिलेश पति ने कहा कि कर्मचारी झूठ बोल रहा है। उसका दावा पूरी तरह से गलत है। यह कर्मचारी क्षेत्र में काम नहीं करता। क्षेत्र के लोग पूरी तरह से परेशान हैं, क्षेत्र में सीवर जाम है। कर्मचारी ने काम न करने से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए हैं। कर्मचारी जनता के काम को रोक नहीं सकता। काम करना उनका कर्तव्य है।