फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ASI physically assaulted group misdeed victim on pretext of investigation

दरोगा की दरिंदगी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को जांच के बहाने होटल ले जाकर की हैवानियत, यहीं न थमा ये सिलसिला

Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

आरोपी ने किशोरी पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजीनामे का भी दबाव बनाया। महिला थाना पुलिस ने एएसआई के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
ASI physically assaulted group misdeed victim on pretext of investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित किशोरी ने जांच अधिकारी एएसआई पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस कर्मी जांच के बहाने उसे घर से बुला लेता और ओयो होटल ले जाकर दुष्कर्म करता। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने किशोरी पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजीनामे का भी दबाव बनाया। महिला थाना पुलिस ने एएसआई के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डीएसपी सतेंद्र कुमार के अनुसार, होडल थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने दी शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2022 में उसने महिला थाना में अपहरण कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच एएसआई सुशीला व एएसआई हंसराज कर रहे थे। दोनों ही उसे जांच के लिए बाल कल्याण समिति व मेडिकल के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए थे तथा अदालत में बयान भी कराए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से एएसआई हंसराज उसे हस्ताक्षर कराने के बहाने ओयो होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी एएसआई उसे कई बार जांच के बहाने घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने आरोपियों से मिलकर उसपर राजीनामा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने उसे 17 हजार का फोन खरीद कर दे दिया, ताकि वह उक्त केस में राजीनामे के लिए तैयार हो जाए। पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई तो आरोपी एएसआई ने पुलिस का रौब दिखाकर उन्हें धमकी दी, जिसकी शिकायत पीड़िता ने डीएसपी व एसपी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

इसके बाद उसकी मां आरोपियों व पुलिस कर्मी के दबाव में आ गई। पीड़िता ने कहा कि वह अब अपनी मां के साथ भी नहीं जाना चाहती। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed