फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashram flyover opened Holi gift to Delhi-NCR signal free travel from Noida to AIIMS

No जाम Only आराम: Delhi-NCR को होली का तोहफा, खुला आश्रम फ्लाईओवर, नोएडा से एम्स तक करें सिग्नल फ्री सफर

Mon, 06 Mar 2023 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 08:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को यकीन नहीं था कि फ्लाईओवर को हम 45 से 60 दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन पूरा करके दिखाया। अभी कुछ छोटे-मोटे काम बचे हैं। 

विज्ञापन
Ashram flyover opened Holi gift to Delhi-NCR signal free travel from Noida to AIIMS
आश्रम फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्रम फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार का उद्घाटन कर दिल्ली-एनसीआर वासियों को होली का तोहफा दिया। इसके खुलने से आईटीओ, नोएडा और गाजियाबाद से लाजपत नगर जाने वालों को अब आश्रम फ्लाईओवर पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आश्रम फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा से एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे और लाजपत नगर से आने वाले लोग बिना रुकावट के सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे। दिल्ली सरकार सड़क और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए दिन-रात काम कर रही है। दिल्ली में 101 फ्लाईओवर और अंडरपास हैं। इनमें से 74 पिछले 65 साल में बने थे, जबकि हमारे कार्यकाल में 27 बने हैं। वहीं, 15 फ्लाईओवर के विस्तार या दोहरीकरण के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश गहलोत, कालकाजी से विधायक आतिशी, जंगपुरा से विधायक प्रवीण कुमार और ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 दिन में काम पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को यकीन नहीं था कि फ्लाईओवर को हम 45 से 60 दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन पूरा करके दिखाया। अभी कुछ छोटे-मोटे काम बचे हैं। इसमें हाइटेंशन तार है। इसलिए कुछ दिन तक अभी इस पर हल्के वाहन चलेंगे। जब हाइटेंशन तार हटा दिए जाएंगे, तो भारी वाहनों को भी अनुमति दे दी जाएगी। यह फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा है।

विज्ञापन

लाखों यात्रियों को होगी सुविधा
पीडब्ल्यूडी मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि फ्लाईओवर खुलने से रोजाना यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की यात्रा का समय कम होगा और जाम से भी मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपने नागरिकों को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं लोक निर्माण विभाग को भी बधाई देना चाहता हूं कि विभाग ने विभिन्न चुनौतियों के बीच इस कठिन कार्य को पूरा करने के लिए केवल रात में निर्माण कार्य करते हुए यातायात के प्रवाह को बनाए रखा।

छह लेन का है फ्लाईओवर
आश्रम फ्लाईओवर से होकर नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली के लाजपत नगर और आईटीओ से लाजपत नगर के बीच वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के मद्देनजर इसे 6 लेन का बनाया गया है। तीन-तीन लेन दोनों तरह बनाए गए हैं। लोगों को सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए आवश्यकतानुसार एफओबी बनाया गया है। साथ ही रैंप भी दिया गया है। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बना है तो जगह-जगह रोड साइनेज लगे हैं। स्ट्रीट लाइट का कार्य भी हुआ है और पानी निकासी के लिए ड्रेनेज भी बनाया गया है। फ्लाईओवर के विस्तार का कार्य जून 2020 में प्रारंभ हुआ था और 31 मार्च 2023 तक इसे शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके विस्तार पर करीब 180 करोड़ रुपए का खर्च आया है। महारानी बाग में पैदल यात्रियों के लिए सब-वे बनाया गया है। निर्बाध आवागमन की वजह से वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी। जबकि ट्रैफिक जाम न लगने से रोजाना बड़ी मात्रा में ईंधन की बचत होगी।

आश्रम फ्लाईओवर की खास बातें
-कुल लंबाई 1425 मीटर
-दोनों तरह तीन-तीन लेन
-दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां जाने के लिए तीन लेन रैंप
-आइटीओ और सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए भी तीन लेन रैंप
-पैदल यात्रियों के लिए महारानी बाग में रेड लाइट पर सब-वे
-रात में एलईडी लाइटों से जगमगाएगा फ्लाईओवर
-फ्लाईओवर के पिलर पर कलाकृतियां भी उकेरी जाएंगी
-अब आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की रेट लाइट नहीं होगी

फ्लाईओवर के इन प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम
- पंजाबी बाग में 6 लेन का फ्लाईओवर
- सराय काले खां के पास फ्लाईओवर की डबलिंग
- आनंद विहार के पास रोड नंबर-56 पर फ्लाईओवर
- गगन सिनेमा के पास मंगल पांडे फ्लाईओवर
- नेहरू प्लेस के सावित्री सिनेमा के पास फ्लाईओवर की डबलिंग
- शालीमार बाग का रोटरी क्लब फ्लाईओवर
- नजफगढ़ फिरनी फ्लाईओवर
- मां आनंदमयी फ्लाईओवर
- त्रिपोलिया गेट से रानी झांसी फ्लाईओवर
- ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
- नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर
- वजीराबाद सिग्नेचर ब्रिज से डीएनडी फ्लाई-वे तक एलिवेटेड रोड
- नेहरू प्लेस फ्लाईओवर का मोदी मील फ्लाईओवर तक एक्सटेंशन
- खेड़ा खुर्द तक एलसी-12 रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed