फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ashok chauhan gets ticket of sp from noida assembly

नोएडा से टिकट मिलने के बाद मनी अशोक चौहान की होली

Sat, 26 Mar 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Mar 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
ashok chauhan gets ticket of sp from noida assembly
अशोक चौहान को नोएडा का ट‌िकट - फोटो : अमर उजाला

सपा से नोएडा विधानसभा के लिए अशोक चौहान को टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को सेक्टर-26 स्थित उनके घर पर जमकर होली मनाई गई। आरडब्ल्यूए, व्यापारी व पार्टी के नेता समेत काफी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर बधाई दी।

विज्ञापन


तीन माह पहले जब अशोक के बड़े भाई मदन चौहान मनोरंजन कर मंत्री बने थे, तब नोएडा से लेकर उनके पैतृक गांव मेरठ के मदारपुर में जश्न मना था। यही स्थिति शुक्रवार को भी देखी गई।
विज्ञापन


करीब दो माह पहले जब नोएडा से तीन नाम सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पास पहुंचे थे तो उन्होंने अशोक को क्षेत्र में तैयारी शुरू करने की बात कह दी थी। इस दौरान तमाम लोग नेताजी से मिले और नोएडा के लिए टिकट मांगा, लेकिन उन्होंने अशोक से किया वादा निभा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी से विक्रम भाटी को टिकट दिया

ashok chauhan gets ticket of sp from noida assembly
विक्रम भाटी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी बार नोएडा से मिला है टिकट
अशोक 2007 में नोएडा-दादरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2014 में जब उपचुनाव हुआ था तो पार्टी ने अशोक के नाम पर मुहर लगाई थी, लेकिन ऐन वक्त पर काजल शर्मा को टिकट दिया गया था।

अशोक चौहान के बड़े भाई मदन चौहान गढ़ मुक्तेश्वर से लगातार तीन बार से सपा विधायक हैं। तीन माह पहले मदन प्रदेश में मनोरंजन कर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बने थे, तभी से माना जा रहा था कि अशोक को नोएडा से टिकट मिलेगा।  अब वैश्य, ब्राह्मण, गुर्जर का विकल्प बचा है।

नोएडा विधानसभा से सपा द्वारा ठाकुर प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब यहां पर कोई दूसरी पार्टी ठाकुर जाति से उम्मीदवार उतारने के बारे में कम ही सोचेगी। यहां अमूमन ब्राह्मण, वैश्य या गुर्जर प्रत्याशी उतारने में ही पार्टियां ज्यादा रुचि रखेंगी।

वैश्य और ब्राह्मणों की संख्या इस विधानसभा में सबसे अधिक है। पिछले दिनों बसपा देवेंद्र शर्मा को टिकट दे चुकी है। वहीं, सपा हाईकमान ने दादरी विधानसभा से विक्रम भाटी को टिकट दिया है। विक्रम काफी लंबे अर्से से सपा से जुड़े रहे हैं। जेवर से अभी किसी का नाम घोषित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि ठाकुर या फिर गुर्जर प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed