फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ashish khetan also resigns from aam aadmi party after ashutosh

आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने भी दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, बताई ये वजह

Wed, 22 Aug 2018 03:39 AM IST
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
Ashish khetan also resigns from aam aadmi party after ashutosh

आशुतोष के बाद एक और पत्रकार आशीष खेतान ने भी आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। खेतान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 15 अगस्त को ई-मेल से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेजा है। हालांकि केजरीवाल अभी उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष रहे खेतान नई दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी किसी नए चेहरे को उतारना चाहती है। इसी कारण खेतान ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


लेकिन खेतान के करीबी लोगों का दावा है कि वे कानून की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। वकालत करने के लिए ही उन्होंने दिल्ली डायलॉग कमीशन से इस्तीफा दिया था। केजरीवाल चाहते हैं कि पढ़ाई करने के लिए वे पार्टी से छुट्टी ले लें और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस पार्टी के काम में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि आप ने दिल्ली सरकार के वरिष्ठ वकील राहुल मेहरा को खेतान के स्थान पर नई दिल्ली लोकसभा सीट से उतरने की पेशकश की गई थी। मेहरा ने अमर उजाला से इसकी पुष्टि की, लेकिन उन्होंने निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात बताई है। मेहरा से पहले आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा को यहां से लड़ने की तैयारी करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने भी नई दिल्ली के बजाए दक्षिण दिल्ली से लड़ना पसंद किया।

पंजाबियों की नाराजगी का डर

Ashish khetan also resigns from aam aadmi party after ashutosh
फाइल फोटो
पिछले चुनाव में नई दिल्ली सीट पर खेतान को 2.9 लाख वोट मिले थे, लेकिन वे भाजपा की मीनाक्षी लेखी से 1.6 लाख वोट से हार गए थे। कांग्रेस के अजय माकन 1.82 लाख वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

पंजाबियों की नाराजगी का डर
दरअसल, चांदनी चौक सीट पर केंद्रीय साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री डा. हर्षवर्धन के खिलाफ आशुतोष की जगह पंकज गुप्ता को लड़ाने की तैयारी है। ऐसे में बगल की नई दिल्ली सीट पर एक और बनिए आशीष खेतान, को टिकट देने से दिल्ली के पंजाबी मतदाता आम आदमी पार्टी से नाराज हो सकते हैं। इसीलिए नई दिल्ली से राहुल मेहरा के इंकार के बाद भी पार्टी खेतान की जगह किसी अन्य पंजाबी उम्मीदवार की तलाश कर रही है।

ये हो सकते हैं अन्य उम्मीदवार
पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिम (सुरक्षित) सीट पर आप के उम्मीदवार हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर दिखाने वाली आतिशी मारलेना के पूर्वी दिल्ली से लड़ने के आसार हैं तो उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पांडे लड़ेंगे। ऐसे में पार्टी को पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार ढूंढना सरदर्द साबित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed