{"_id":"6abcfe8b1dd2a804b60f4abb","slug":"ashima-won-silver-medal-in-asian-games-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157223-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आशीमा ने एशियाई खेलों में जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आशीमा ने एशियाई खेलों में जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की छात्रा आशीमा अहलावत ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता है। आशीमा ने अपनी टीम की साथियों नीरू ढांडा और मनीषा कीर के साथ मिलकर महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है।
इस उपलब्धि पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि छात्रा की इस सफलता से देश के साथ ही डीयू का भी नाम रोशन हुआ है। बताया कि आशीमा अहलावत डीयू के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (डीएसई) में एमए की छात्रा हैं। डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल के निदेशक खेल डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आशीमा डीयू की उस महिला शूटिंग टीम की सदस्य भी रही, जिसने जीएनडीयू, अमृतसर (पंजाब) में अप्रैल 2026 में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग (महिला) टूर्नामेंट के ट्रैप इवेंट में टीम गोल्ड और व्यक्तिगत सिल्वर मेडल भी जीता था। ब्यूरो