{"_id":"61f112c33e642605817607f291120a2d","slug":"ashim-of-faridabad-got-first-rank-in-international-mathematic-olympiad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशीम ने पाया इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशीम ने पाया इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा जगत में देश ही नहीं, बल्कि फरीदाबाद के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
फरवरी में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में फरीदाबाद स्थित मॉडर्न विद्या निकेतन (एमवीएन) की नौवीं के छात्र अशीम कुमार दुबे ने पहला स्थान हासिल कर देश का मान बढ़ाया।
बृहस्पतिवार को लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन आडिटोरियम में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में टॉप-तीन में दो फरीदाबाद के विद्यार्थी हैं। पहले स्थान पर रहे अशीम को 50 हजार रुपये की नगद राशि व दूसरे स्थान पर मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की नौवीं के छात्र अनुराग जैन को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राज्य स्तर पर भी कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें मॉडर्न विद्या निकेतन के अनुषा आयुष, नमीषा, आदित्य आयुष सौरभ और हर्षुल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
अरावली इंटरनेशनल स्कूल के धैर्य गुप्ता, एपीजे स्कूल अरित्र चटर्जी, मॉडर्न विद्या निकेतन के निखिल गुप्ता ने भी विषयों पर अपनी पकड़ दिखाकर इनाम जीते।
बता दें कि ओलंपियाड में देश के 28 राज्यों के 27,000 स्कूलों के 34 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसके अलावा सिंगापुर, दुबई, यूएई, मलयेशिया और जापान से भी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। सभी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज दीपक मिश्रा रहे। कार्यक्रम में इसरो से प्रोफेसर वाई एस राजन आदि मौजूद रहे।