फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   as a Police accused molesting woman.

पुलिसकर्मी बनकर युवती के साथ की शर्मनाक हरकत

Sun, 28 Dec 2014 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
as a Police accused molesting woman.

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में दोस्त के साथ घूमने आई युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दो लोगों ने ट्रेवल एजेंसी में काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने युवती व उसके दोस्त से पैसे भी ऐंठ लिए।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 24 वर्षीय प्रिया (बदला हुआ नाम) एक ट्रेवल एजेंसी में काम करती है। 25 दिसंबर को वह अपने दोस्त के साथ बुद्धा गार्डन घूमने आई थी। जब वे वहां से निकल रहे थे तो दो लोगों ने उन्हें गार्डन की टाइमिंग को लेकर रोक लिया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने कहा कि वह पुलिसकर्मी है। जब युवती ने उस व्यक्ति से अपना परिचयपत्र दिखाने के लिए कहा तो उस व्यक्ति ने कहा कि वह उसका परिचय पत्र देखेगी तो वह उसे लॉकअप में बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने युवती का हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने युवती के दोस्त को साइड में ले जाकर उससे 200 रुपये ले लिए। इस पर युवती व उसके दोस्त को संदेह हो गया कि आरोपी पुलिस वाले नहीं हैं।


दोनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने एक आरोपी रोहिणी निवासी संदीप सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार है। चाणक्यपुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed