तो क्या पार्टी ऑफिस में ही रहेंगे केजरीवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस महीने के आखिर में तिलक लेन स्थित वर्तमान आवास खाली करना है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई मकान नहीं मिला है।
संभावना है कि वे कौशांबी स्थित अपने पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि इस बीच एक और चर्चा चल रही है कि केजरीवाल परिवार सहित अब पार्टी कार्यालय में ही रहेंगे।
ऐसे में केजरीवाल दोनों ही जगहों पर रहेंगे और समय-समय पर आते जाते रहेंगे।
ऑफिस की पहली मंजिल पर रहेंगे केजरी!
सूत्रों के अनुसार कौशांबी का मकान केजरीवाल की पत्नी के नाम से आवंटित होगा। इसके बाद वे सपरिवार इस मकान में शिफ्ट होंगे।
इसके अलावा हनुमान रोड स्थित पार्टी कार्यालय को भी केजरीवाल के आवास के तौर पर बदला जाएगा। पहली मंजिल पर वे रहेंगे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय होगा।
नई दिल्ली इलाके में रहने से उन्हें सहूलियत रहेगी, क्योंकि केजरीवाल का विधानसभा क्षेत्र भी यही है। बताया गया है कि दोनों स्थानों पर उनकी रिहायश होगी।