आखिरकार केजरीवाल सरकारी घर छोड़ने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी कश्मकश के बाद आखिरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी घर छोड़ने का मन बना लिया है। वह जल्द ही दिल्ली सरकार की ओर से दिया गया तिलक लेन स्थित आवास खाली कर देंगे।
अरविंद केजरीवाल के करीबी और उनके मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि केजरीवाल अगले सोमवार या मंगलवार तक नए मकान में शिफ्ट हो जाएंगे।
उनके लिए जंगपुरा और मयूर विहार फेस-2 में मकान देखे जा रहे हैं। यानि वह बहुत जल्दी तिलक लेन स्थित सरकारी मकान छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट हो होने जा रहे हैं।
इसलिए छोड़ रहे हैं घर
यूं तो केजरीवाल को इस सरकारी आवास को खाली करने के लिए कई बार नोटिए दिया जा चुका है। लेकिन तब केजरीवाल ने इसे खाली करने से मना कर दिया था।
अब अचानक उनका घर छोड़ने का फैसला आया तो इसपर चर्चाएं होना लाजमी है। समझा जा रहा है कि सियासी दबाव को महसूस करते हुए ही उन्होंने अपना मकान खाली करने का फैसला किया है।
लेकिन उनके इस घर को छोड़ने की एक अहम वजह इसका किराया भी है। फिलहाल केजरीवाल तिलक लेन स्थित इस सरकारी मकान के लिए बाजार भाव के आधार पर करीब 86 हजार रुपये प्रतिमाह चुकाते हैं।