फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal will launch Lok Sabha campaign for Gujarat with bhagwant mann

Lok Sabha Election 2024: गुजरात जाएंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल और भगवंत मान, लोकसभा कैंपेन करेंगे लॉन्च

Thu, 14 Mar 2024 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात के दौरे पर हैं। यहां वो लोकसभा कैंपेन लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal will launch Lok Sabha campaign for Gujarat with bhagwant mann
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से लगी हुई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जाएंगे। 

विज्ञापन


खबर है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 मार्च यानी कल गुजरात के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल गुजरात के लिए लोकसभा कैंपेन लॉन्च करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतन मान भी गुजरात जाएंगे। 

विज्ञापन

पंजाब के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान
वहीं दूसरी तरफ आज ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल हैं। पार्टी की तरफ से अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से आप ने अभी गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर से उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन

दिल्ली से आप कर चुकी है एक अभियान की शुरुआत
जानकारी के लिए बता दें कि बीती आठ मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अभियान शुरू किया था। पार्टी ने इसके लिए ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ स्लोगन जारी किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और चारों उम्मीदवार मौजूद रहे थे।

इस मौके पर केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के सातों उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा था कि वे अकेले उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से लड़ रहे हैं। दिल्ली में भाजपा, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार उनके सभी काम रोकने की कोशिश करते हैं। ये दिल्ली के दो करोड़ लोगों से नफरत करते हैं। 

तीन बार यहां आप की सरकार बनने से ऐसा किया जा रहा है। छह-सात साल पहले जब वह मोहल्ला क्लीनिक बना रहे थे, तो भाजपा शासित एमसीडी ने इसे तोड़ दिया था। जब सीसीटीवी कैमरे लगाने चालू किए, तो उपराज्यपाल ने फाइल रोक दी। इसके लिए उपराज्यपाल के घर में 10 दिन तक धरना देना पड़ा था। इसके बाद फाइल मंजूर हुई। मोहल्ला क्लीनिक की बिजली काट दी। किराया और दवाइयां रोककर जांच भी बंद कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed