{"_id":"61ca1d24ad16e75ddd5622f9","slug":"arvind-kejriwal-told-chandigarh-corporation-elections-a-sign-of-change-manish-sisodia-said-its-effect-will-also-be-seen-in-delhi-mcd-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम: चंडीगढ़ निगम चुनाव को केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम: चंडीगढ़ निगम चुनाव को केजरीवाल ने बताया बदलाव का संकेत, सिसोदिया बोले- दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी दिखेगा असर
Tue, 28 Dec 2021 01:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:38 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। वहां के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है।
विज्ञापन
आपस में मिठाई खिलाते आप समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की राजनीति में बदलाव का संकेत माना है। जबकि उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि विकल्प होने पर लोग 'ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति' को मौका देना चाहते हैं। उधर, पार्टी का कहना है कि चंडीगढ़ से चली बदलाव की हवा दिल्ली के एमसीडी और पंजाब के विधान सभा चुनावों पर गहरा असर डालेगी।
विज्ञापन
इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान आप में अपनी पूरी ताकत लगाई थी। अरविंद केजरीवाल ने भी 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में एक चुनावी सभा की थी। सोमवार को आए नतीजों में आप ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। यहां तक कि चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर को आप ने करारी शिकस्त दी है। नतीजे आने के बाद आप के दिल्ली स्थित कार्यालय में जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और खुशी का इजहार किए। इस मौके पर आप समर्थकों ने कहा कि अब पंजाब चुनाव की बारी है। इसमें भी आप को जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
वहीं, निगम चुनाव पर खुशी जाहिर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। वहां के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने अरविंद केजरीवाल की राजनीति में और उनके नेतृत्व में भरोसा जताया है। यह जीत संकेत है कि अगर विकल्प हो, तो लोग ईमानदारी और काम करने वाली राजनीति को मौका देना चाहते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दिल्ली नगर निगम चुनाव भी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अगले कुछ महीने में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि चंडीगढ़ नगर निगम से चली जीत की यह लहर दिल्ली नगर निगम तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता एमसीडी में बैठी भाजपा के भ्रष्टचार से परेशान हो चुकी है। अब दिल्ली की जनता एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है और इस बार के चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकेगी।