फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal to address press conference in delhi

सीएम केजरीवाल आज होंगे मीडिया से मुखातिब, 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Wed, 08 May 2019 09:05 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 May 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal to address press conference in delhi
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ITO पार्टी कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने आखिरी फेज के प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


गुरुवार व शुक्रवार को पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो का आयोजन करगी। इसकी अगुवाई आप विधायक करेंगे। इसके अगले दिन चुनाव प्रचार खत्म होने पर आप कार्यकर्ता पार्टी की टोपी लगाकर अलग-अलग इलाकों में घूमते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने पार्टी कार्यालय में मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के तीसरे चरण का प्रचार अभियान बुधवार को खत्म हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत वरिष्ठ नेताओं का रोड शो, जनसभा एवं पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले व आखिरी चरण में 9 और 10 मई को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो निकाला जाएगा इसकी अगुवाई स्थानीय विधायक करेंगे। जहां आप के विधायक नहीं है, वहां लोक सभा प्रत्याशी इसकी कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed