{"_id":"6469b7ed05c15be6e90b8167","slug":"arvind-kejriwal-surrounded-pm-modi-regarding-the-central-government-s-ordinance-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्र के अध्यादेश को लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा, ट्वीट कर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केंद्र के अध्यादेश को लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा, ट्वीट कर उठाया सवाल
Sun, 21 May 2023 11:49 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 May 2023 11:49 AM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से सवाल किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा लाए एनसीसीएसए अध्यादेश को लेकर भाजपा और आप के बीच घमासान जारी है। इस कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से सवाल किया है।
विज्ञापन
दरअसल, यूपीए सरकार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट से 14 जुलाई 2013 को एक ट्वीट किया गया था, जिसमें अध्यादेश को लाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। इस ट्वीट में कहा गया था कि केंद्र सरकार संसद को विश्वास में क्यों नहीं ले रही है और एक अच्छा कानून क्यों नहीं दे रही है। अध्यादेश की जरूरत ही क्या है। इसी ट्वीट पर अब केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने आज इस ट्वीट पर लिखा है कि क्यों अध्यादेश की जरूरत है महोदय।
विज्ञापन
Why ordinance Sir? https://t.co/C9otuhtY4X
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 21, 2023
विज्ञापन