फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP to fulfill promise of free electricity and water within 72 hours

72 घंटे में बिजली पानी का वादा निभाएगी AAP

Thu, 12 Feb 2015 01:01 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
AAP to fulfill promise of free electricity and water within 72 hours

दिल्ली में प्रचंड बहुमत मिलने के अगले ही दिन अरविंद केजरीवाल एक्शन में आ चुके हैं। मंगलवार को नतीजों के आने के बाद बुधवार सुबह से ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता और पटपड़गंज से विधायक चुने गए मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली में केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरु कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को सबसे पहले आप के ये दोनों ही नेता शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिले। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियों के नियमितीकरण से लेकर एमसीडी के कामकाज पर इन दोनों ने केंद्रीय मंत्री से बात गंभीर मंत्रणा की।
विज्ञापन


इसके बाद आम आदमी पार्टी के इन दोनों ही नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से लेकर दिल्ली पुलिस के कामकाज पर इन तीनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे में बिजली पानी का वादा पूरा करेगी AAP

AAP to fulfill promise of free electricity and water within 72 hours

भले ही अभी दिल्ली में केजरीवाल ने सरकार नहीं बनाई हो, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने हौसलों और इरादों को साफ कर दिया है कि वो जल्द से जल्द जनता से किए हुए वादों को पूरा करेंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि जनता ने हमपर विश्वास किया है जो वादे दिल्ली की जनता से हमने किए थे उनके एक्शन प्लान के साथ हम सरकार में आएंगे।

खेतान ने कहा कि जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार का गठन होता है उसके 72 घंटों के भीतर दिल्ली की जनता के लिए बिजली पानी के वादों को पूरा किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में बिजली और पानी आप का वो मुद्दा है जिसकी वजह से लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी में मजबूत हुआ है।

पार्टी ये बिल्कुल नहीं चाहती कि उसे बिजली पानी के मुद्दों पर ही किसी प्रकार की आलोचना का शिकार होना पड़े। वैसे भी केजरीवाल ने रिजल्ट आने के चंद घंटों बाद ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर एलजी से मुलाकात कर ली थी। केजरीवाल को पता है कि अब वादों को पूरा करने का वक्त है इसी वजह से अब वो एक्शन की इमेज में नजर आ रहे हैं।

महिला सुरक्षा और पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग

AAP to fulfill promise of free electricity and water within 72 hours

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद यह बिलकुल साफ है कि आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य दर्जे की मांग उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार और दिल्ली डॉयलॉग के दौरान महिला सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। दिल्ली में कानून व्यवस्‍था बनाए रखने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है और वह केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करती है।

ऐसे में महिला सुरक्षा से लेकर दिल्ली में कानून व्यवस्‍था की कोई भी योजना दिल्ली पुलिस की सहभागिता के बिना संभव नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकता से जाहिर है कि आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर न सिर्फ गंभीर है बल्कि केंद्र सरकार से सहयोग की भी अपेक्षा रखती है।

पूर्ण राज्य के लिए सबसे सही समय

AAP to fulfill promise of free electricity and water within 72 hours

दिल्ली के विकास कार्यक्रमों में दिल्ली विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके ‌अलावा राजधानी में जमीनों के अधिग्रहण से लेकर झुग्गियों के नियमितीकरण तक ऐसे मुद्दे हैं जिनपर केंद्र सरकार का ही नियंत्रण होता है।

राजनाथ सिंह से मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि गृहमंत्री से मुलाकात में उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए  जाने की मांग की।

मनीष ने बताया कि उन्होंने गृहमंत्री से कहा कि फिलहाल केंद और राज्य दोनों की जगहों पर जो सरकार है उनके पास पूर्ण बहुमत है और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed