फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says, we will make sit for muslim riot

क्या मुस्लिमों को लुभा रहे हैं अरविंद केजरीवाल?

Tue, 25 Feb 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says, we will make sit for muslim riot

सोमवार शाम भारतीय इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि केंद्र में ‘आप’ की सरकार बनने पर बड़े मुस्लिम दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करेंगे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आज सवाल मुस्लिम और हिंदू का नहीं, देश के 121 करोड़ लोगों की तरक्की का है। पूरा देश भ्रष्टाचार से पीड़ित है। आज अमन पसंद व तरक्की पंसद लोगों को एक मंच पर आने की जरूरत है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनते ही उन्होंने सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया। इसी तरह अगर केंद्र में सरकार बनती है तो देश के करीब 23 हजार बड़े मुस्लिम दंगों की जांच के लिए एआईटी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा हुआ तो पिछले दरवाजे से निकले केजरीवाल

arvind kejriwal says, we will make sit for muslim riot

कार्यक्रम का आखिरी सत्र सवाल-जवाब का था। सवालों का सिलसिला शुरू होते ही वहां मौजूद लोग हंगामा शुरू कर दिया। आयोजकों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें अनसुना कर दिया।

आईआईसीसी के वदूद शाजिद ने बताया कि इसमें बहुत से लोग लोकसभा चुनाव टिकट मांगने वाले भी थे। सवाल-जवाब के बीच लोगों ने केजरीवाल तक पहुंचने की कोशिश की। धीरे-धीरे हंगामा बढ़ता गया।

सत्र शुरू होने के करीब पंद्रह मिनट के अंदर ही कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा और केजरीवाल को पिछले दरवाजे से बाहर निकालना पड़ा।

दिल्ली चुनाव से पहले मौलाना तौकीर से मिले थे केजरीवाल

arvind kejriwal says, we will make sit for muslim riot

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल बरेली पहुंचे थे। वहां केजरीवाल ने आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां से दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कहा था।

इस मुलाकात पर सवाल उठे थे। मार्च 2010 में बरेली में हुए दंगों को भड़काने के आरोप में तौकीर रजा खान की गिरफ्तारी हुई थी। तौकीर उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट हैंडलूम कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है।

इस दौरान उन्होंने दरगाह आला हजरत में चादरपोशी कर दुआ भी मांगी थी।

जनता नहीं नेता दंगे कराते हैं: केजरीवाल

arvind kejriwal says, we will make sit for muslim riot

केजरीवाल से जब सवाल किया गया कि भ्रष्टाचार के अलावा और भी मुद्दे हैं आम आदमी की ज़िन्दगी में बेरोज़गारी है, सांप्रदायिकता है, जातिवाद है। इन मुद्दों पर आपकी राय अधितर लोगों को पता नहीं है? केजरीवाल कहते हैं, गवर्नमेंट सेक्टर की नौकरियां बिकती हैं। एक-एक नौकरी के पैसे देने पड़ते हैं। लोग अपने गहने बेच देते हैं सरकारी नौकरियां हासिल करने के लिए।

प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां क्यों नहीं बढ़ रही है? क्योंकि प्राइवेट सेक्टर को बढ़ने ही नहीं दे रही है सरकार। अगर हम ने भ्रष्टाचार दूर कर दिया तो नौकरियां भी बढ़ेंगी। आपने सांप्रदायिकता की बात की. हिन्दू और मुसलमान इस देश में शांति से जीना चाहते हैं। सदियों से ये साथ रह हैं. कौन कराता है ये दंगे? जनता दंगे नहीं कराती है।
 
नेता दंगे कराते हैं। उनके ख़िलाफ़ कोई जांच नहीं होती। क्यों कराना चाहते हैं ये दंगे? क्योंकि एक मुसलमान को वोट बैंक बनाना चाहती है और एक हिंदुओं को। न इस पार्टी ने मुसलमानों के लिए कुछ किया न उस पार्टी ने हिंदुओं के लिए कुछ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed