फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says Everyone has to become champion to defeat dengue

डेंगू को हराने के लिए सभी को चैंपियन बनना होगा : मुख्यमंत्री केजरीवाल

Sun, 22 Sep 2019 09:48 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 22 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says Everyone has to become champion to defeat dengue
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
डेंगू से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनोखी मुहिम शुरू की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घर की जांच करने के बाद 10 दोस्तों को फोन करें। उनसे भी अपने घर की जांच करने के लिए कहें, ताकि यह पता चल सके कि कहीं डेंगू का लार्वा तो नहीं पनप रहा। 
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री ने सुबह दस बजे अपने घर में जमा पानी को लेकर जांच की। इस दौरान गमले व अन्य जगह जमा साफ को पानी बदला। इसके बाद 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान के तहत दिल्ली के चैंपियन ट्विटर पर एक वीडियो साझा की, इसमें मुख्यमंत्री अपने घर की जांच करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने दस दोस्तों को फोन कर उन्हें भी घर में जमा साफ पानी की जांच करने के लिए प्रेरित किया। उनसे यह भी कहा कि वह भी अपने दस दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन


इस तरह से एक चेन बनाने का संदेश मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री की अपील पर बड़ी संख्या में लोग डेंगू के खिलाफ अभियान में शामिल हुए। इससे संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि इस साल डेंगू पांव पसार सकता है। इसी कारण यह महाभियान शुरू किया गया है। जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर की चेकिंग के बाद दस दोस्तों को फोन कर हमें डेंगू के खिलाफ चैंपियन बनना है। व्हाट्सऐप ग्रुप पर भी इसकी सूचना देनी है। ताकि ग्रुप से जुड़े लोग भी अपने घर की जांच के लिए प्रेरित हो सकें। 


लोगों ने सराहा, उपराज्यपाल भी जुड़े

मुख्यमंत्री का डेंगू के खिलाफ अभियान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। दिल्ली के चैंपियंस हैशटैग ने ट्विटर पर रविवार को काफी ट्रेंड किया। लोगों ने ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस अभियान की सराहना की। सरकार के इस अभियान से दिल्ली के उपराज्यपाल, डीडीए, दिल्ली पुलिस भी जुड़ चुके हैं। 
 
सरकार ने दी नसीहत

. घर में जमा साफ पानी को हर सप्ताह बदलें। 
. डेंगू का मच्छर दो सौ मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकता। इसलिए डेंगू से बचने के लिए पड़ोसियों को भी घर की जांच के लिए प्रेरित करें। 
. डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए गमले, कूलर, एसी, टायर में ज्यादा समय तक पानी जमा न रहने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed