फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal says delhi will impose supreme court order that is same work same salary

दिल्ली के अस्थाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू होगा 'समान काम-समान वेतन' नियम

Fri, 28 Oct 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says delhi will impose supreme court order that is same work same salary
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय के समान काम-समान वेतन के फैसले को तत्काल लागू करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में इसे तुरंत लागू करेंगे और साथ ही अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया भी तेज करेंगे। राजधानी में गत दिनों दिल्ली कैबिनेट ने सभी ठेका कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव 15 नवंबर तक सभी विभागों से मांगा है।

दिल्ली सरकार के विभाग और निगम में करीब एक लाख अस्थायी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशखबरी दी है।

अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी के बराबर वेतन व सुविधाएं तत्काल देने का ऐलान ट्विटर पर करते ही श्रम मंत्री गोपाल राय ने भी फैसले का स्वागत किया। श्रम विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक बुला ली। बैठक में अधिकारियों से उच्चतम न्यायालय के समान काम, समान वेतन के फैसले को लागू करने के लिए सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन

8 नवंबर को होगी सभी व‌िभागों की बैठक

arvind kejriwal says delhi will impose supreme court order that is same work same salary
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि समान काम, समान वेतन के फैसले को दिल्ली में लागू करने के लिए 8 नवंबर को सभी विभागों की संयुक्त बैठक का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव के दौरान सभी ठेका कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। पक्का करने की सामान्य पॉलिसी कैबिनेट ने नवंबर, 2015 में फाइनल की लेकिन किसी भी विभाग ने प्रस्ताव तैयार नहीं किया।

अतिथि शिक्षकों का प्रस्ताव बना भी तो उसे उपराज्यपाल ने आपत्ति के साथ लौटा दिया। यही वजह है कि फिर से प्रस्ताव जमा कराने के लिए 15 नवंबर तक का समय विभागों को दिया गया है।

पंजाब सरकार इसे तत्काल लागू करे
यह फैसला पंजाब सरकार के कर्मचारियों की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने दिया है। हमारी मांग है कि पंजाब सरकार इसे तत्काल लागू करे।-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed