फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that PM Modi is defaming Manish Sisodia through ED

AAP का दावा: करोड़ों की नहीं 80 लाख की संपत्ति हुई जब्त, ईडी के जरिए पीएम मनीष सिसोदिया को कर रहे बदनाम

Fri, 07 Jul 2023 11:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:23 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधान मंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ईडी के जरिये मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया? सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि आपकी ईडी शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that PM Modi is defaming Manish Sisodia through ED
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईडी के दस्तावेज ने भाजपा के झूठ को बेनकाब कर दिया है। ईडी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की महज 16 लाख की संपत्ति ही जब्त की है। वहीं, ईडी ने मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की 65 लाख की संपत्ति अटैच की है। दोनों की मिलाकर कुल संपत्ति 80 लाख की ही है। यह कहना है आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री आतिशी का। 

विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ईडी के दस्तावेज के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जब्त की गई संपत्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधान मंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ईडी के जरिये मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया?
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि आपकी ईडी शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई। ईडी ने असल में जो संपत्ति जब्त की है, उसके कागजात हैं। ईडी ने कुल 80 लाख की संपत्ति जब्त की है, वो भी 2018 के पहले की, जब एक्साइज नीति बनी ही नहीं थी। पूरी संपत्ति एक नंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत जैसे महान देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इस तरह खुलेआम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने की कोशिश करेगा। असली भ्रष्टाचारी कौन हैं, ये आप भी जानते हैं। हिम्मत है तो उन्हें पकड़ कर दिखाइए।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी का कहना है कि आज भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के बारे में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। मीडिया में स्टोरी प्लांट की जा रही है कि मनीष सिसोदिया की करोड़ों की संपत्ति जब्त हो गई है, जबकि 3 जुलाई का ईडी का जो आर्डर है, जिसके तहत ये प्रॉपर्टी अटैच हुई है, वो खुद दिखा रहा है कि मनीष सिसोदिया का एक बैंक अकाउंट है और दो फ्लैट्स अटैच हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि ईडी का खुद का आर्डर यह दिखा रहा है कि मनीष सिसोदिया का बैंक ऑफ बडौदा में एक अकाउंट है, जिसमें मात्र 11 लाख 50 हजार रुपए हैं। दूसरा, मनीष सिसोदिया के जो दो फ्लैट अटैच किए गए हैं, उसमें से एक फ्लैट वसुंधरा, गाजियाबाद में है। इस फ्लैट को मनीष सिसोदिया ने 2005 में खरीदा था। यानी आज से 18 साल पहले खरीदे थे। ईडी वाले खुद भी यह बता रहे हैं कि आज उस फ्लैट की कीमत मात्र 5 लाख 7 हजार रुपए है। 

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी का कहना है कि मनीष सिसोदिया का दूसरा फ्लैट जो जब्त किया गया है, वो मयूर विहार, दिल्ली में है। ईडी वाले खुद ही ये बता रहे हैं कि यह फ्लैट 2018 में खरीदा गया है। यानी आज से पांच साल पहले खरीदा गया है। ये फ्लैट आबकारी नीति के बनने से कई साल पहले खरीदा गया है, जिस पॉलिसी की ईडी जांच कर रही है। ईडी वाले खुद ये कह रहे हैं कि इस फ्लैट की कीमत 65 लाख रुपए है। 65 लाख और 5 लाख यानी 70 लाख रुपए की दो प्रॉपर्टी है। इसके अलावा 11 लाख रुपए बैंक खाते में हैं। यानी ईडी के रिकॉर्ड के अनुसार, मनीष सिसोदिया जी के पास कुल संपत्ति 81 लाख रुपए की है।  जिसमें दो फ्लैट हैं, जिसमे एक 18 साल पुराना और दूसरा 5 साल पुराना है।

आप नेता ने कहा कि यह साफ है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ फैला रहे हैं। मनीष सिसोदिया को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने देख लिया है कि सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेता ही हैं, जो जेल जाने के बाद भी अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में नहीं जाते हैं। इसलिए मनीष सिसोदिया को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहती हूं कि आप खुद ईडी के डाक्यूमेंट्स को देखिए। मैं भाजपा के लोगों से भी कहना चाहूंगी कि खुद ईडी के कागज देखिए और मनीष सिसोदिया और उनके परिवार से माफी मांगिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed