{"_id":"5cfa6ad2fc1e484ca014f943de609f75","slug":"arvind-kejriwal-s-dharna-at-rail-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को रोटी नहीं...गांधी तेरे देश में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने को रोटी नहीं...गांधी तेरे देश में...
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचारी बड़ा अधिकारी...गांधी तेरे देश में.., कुछ भी तो अच्छा नहीं...गांधी तेरे देश में.., खाने को रोटी नहीं...बहनों को सुरक्षा नहीं..गांधी तेरे देश में...।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के धरने में आम आदमी पार्टी के वॉलेंटियर कुछ इसी तरह के गानों से यहां पहुंचने वाले लोगों में जोश भर रहे हैं। यह गीत धरना स्थल रेल भवन गोल चक्कर से लेकर रास्ता रोकने को लगे बेरीकेड्स पर अटके कार्यकर्ताओं तक गूंज रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: AAP के धरने में बवालः बैरिकेड टूटे, लाठियां बरसीं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली पुलिस के खिलाफ दिए गए धरने में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं से अन्ना के आंदोलन जैसा माहौल तो दिख रहा है लेकिन वैसी भीड़ नहीं जुट रही है। हालांकि सैकड़ों कार्यकर्ता कैबिनेट के साथ धरने पर हैं और उतने ही लोग पुलिस ने बैरीकेड्स पर रोके हुए हैं।
विज्ञापन
समूह में बैठे कार्यकर्ता देश भक्ति के तरानों को बीच-बीच में छेड़ते हैं, लेकिन धरना स्थल पर गांधी तेरे देश में..तराना सबसे ज्यादा हिट है।
यह भी पढ़ें:झूठ बोल रहे हैं दिल्ली के सीएम केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल सुबह बारिश के बाद अपनी वैगन आर कार में बैठे थे तो कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलने पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की लाइन लगवाई हुई थी। उनसे आधा या एक मिनट की मुलाकात के बाद वॉलेंटियर और पुलिसकर्मी उन्हें आगे बढ़ा रहे थे।
पंजाब, यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से ‘आप’ कार्यकर्ता यहां पर पहुंच रहे हैं। इनमें से बहुत से ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा लिए हुए भी हैं। लुधियाना से आए सरदार हरजीत के अनुसार वे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आए हैं, लेकिन बैरीकेड के आगे पुलिस नहीं जाने दे रही।
सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं
मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के धरने में सरकारी मशीनरी को दूर रखा गया है। यहां पर जनसुविधा, पेयजल और उपचार की जिम्मेदारी पार्टी के वॉलेंटियर्स ने ही संभाली हुई है। मुख्य सचिव सहित दिल्ली सरकार के तमाम अधिकारी यहां मुख्यमंत्री अथवा मंत्रियों के फाइलों पर साइन लेने या जरूरी दिशा-निर्देश लेने पहुंच रहे हैं।
नोएडा के डॉक्टरों की टीम पहुंची
नोएडा से डॉ. अशोक और डॉ. रमेश के साथ एक टीम केजरीवाल के धरने में अपना सहयोग देने को पहुंची है। इन डॉक्टरों ने दवाओं के अलावा शुगर और ब्लड प्रेशर चेक करने की व्यवस्था की हुई है। डॉ. अशोक ने बताया कि धरना स्थल पर ठंड लगने से बुखार और गला खराब होने के मरीज ज्यादा हैं। कई का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा मिला है।