फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegation of filing Form-8 in Devendra Yadav's name without permission.

Delhi NCR News: देवेंद्र यादव के नाम पर बिना अनुमति फॉर्म-8 भरने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पुलिस को दी शिकायत, जांच और एफआईआर की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नाम पर उनकी जानकारी के बिना मतदाता सूची में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरे जाने का मामला सामने आया है। यादव ने दावा किया कि उन्होंने न तो खुद फॉर्म-8 के लिए आवेदन किया और न ही किसी अन्य व्यक्ति को उनकी ओर से आवेदन करने के लिए अधिकृत किया था। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर ईसीआईनेट से ओटीपी आने के बाद उन्हें आवेदन की जानकारी मिली।
यादव ने बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और समयपुर बादली थाने के एसएचओ को शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि आवेदन की पूरी जांच कर यह पता लगाया जाए कि उनके नाम पर फॉर्म-8 किसने और किस प्रक्रिया के तहत भरा। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

यादव के मुताबिक, उनके मोबाइल पर 010697 यूजर आईडी के लिए ओटीपी भेजे जाने का संदेश आया। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके नाम से मतदाता सूची में सुधार का आवेदन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को भी ऐसा आवेदन करने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह पूर्व पार्षद और पूर्व विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। ऐसे में यदि उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर मतदाता सूची में सुधार का आवेदन किया जा सकता है तो यह चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और आम मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed