फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal missing

'आप के मुखिया केजरीवाल हुए लापता'

Thu, 17 Jul 2014 12:50 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
 Arvind Kejriwal missing

आम आदमी पार्टी के संयोजक और 49 दिनों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल कहीं खो गए हैं। उनकी बहुत खोज की गई पर वह मिल नहीं रहे। उनको खोजने वाले को ईनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


कुछ ऐसे ही उनकी गुमशुदगी के पोस्टर उनके विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में लगाए गए हैं। पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराकर चुनाव जीतने वाले केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्रवासियों को उनका इंतजार है।
विज्ञापन


इस इलाके में वो काफी समय से नजर नहीं आए हैं। पोस्टर में छपे हुए के अनुसार इसे क्षेत्र के आरडब्ल्यूए ने लगावाया है पर इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने

 Arvind Kejriwal missing

अर‌व‌िंद के गुमशुदगी के पोस्टर में लिखा है कि अ‌रविंद केजरीवाल लापता हो गए हैं। इसमें उनके रंग, सपने व काम के बारे में लिखा है। इसमें ‌ल‌िखा है ‌क‌ि अरव‌िंद का रंग सांवला है। काम धरना व झूठ बोलना है और वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हैं।

उसमें ये भी लिखा है कि लोगों की परेशानियों से अनजान हैं केजरीवाल और काम न होने से जनता उनसे परेशान है। इसमें ढूंढने वाले को ईनाम मिलने की भी बात लिखी है।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में उनके गुमशुदगी के पोस्टर भी लगे थे। उसमें भी सिसोदिया पर क्षेत्र से गायब हाने की बात छपी थी।

केजरीवाल ने शुरू ‌क‌िया था पोस्टर वार

 Arvind Kejriwal missing

पिछले विधानसभा चुनावों में कुछ ऐसे ही पोस्टर आप ने भी कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ लगाए थे जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा था और उसकी करारी हार हुई थी।

हालांकि इस पोस्टर वार के पीछे कांग्रेस या भाजपा किसका हाथ ये साफ नहीं हो सका है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ भी पोस्टर अभियान शुरू किया था।

इसमें उन्होंने जनता से ये पूछा था कि उनकी 49 दिन की सरकार और मोदी की 49 दिन की सरकार में कौन बेहतर है। उन्होंने इस पोस्टर में एक मोबाइल नंबर भी दिया था जिसपर एसएमएस करके बताया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed