फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal laid foundation stone of six-lane flyoveraid Anand Vihar-Apsara border will be signal free in

Delhi: सीएम ने किया छह लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास, बोले- 15 माह में सिग्नल फ्री होगा आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर

Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने 300 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर 1500-2000 करोड़ में बनते तो देखा है, लेकिन 300 करोड़ का फ्लाईओवर 250 करोड़ में बनते पहली बार देख रहे हैं। अभी तक पूर्वी दिल्ली को विकास से वंचित रखा गया था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद से यह सौतेला व्यवहार बंद हो गया है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal laid foundation stone of six-lane flyoveraid Anand Vihar-Apsara border will be signal free in
सीएम केजरीवाल ने किया छह लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास - फोटो : amar ujala

विस्तार

आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच लगने वाला भारी जाम अगले 15 माह में खत्म हो जाएगा। इस मार्ग को सिग्नल फ्री बनाने के लिए सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच छह लेन के फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने 300 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर 1500-2000 करोड़ में बनते तो देखा है, लेकिन 300 करोड़ का फ्लाईओवर 250 करोड़ में बनते पहली बार देख रहे हैं। अभी तक पूर्वी दिल्ली को विकास से वंचित रखा गया था, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद से यह सौतेला व्यवहार बंद हो गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मकसद है कि दिल्ली की सड़कों को जाम व प्रदूषण मुक्त बनाना, साथ ही इन्हें खूबसूरत बनाया जा रहा हे। सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए 77 प्वाइंट चिंहित किए गए हैं, जहां सुबह-शाम जाम लगता है, जिसे खत्म करने के लिए अलग-अलग प्लान बना रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, विधायक एसके बग्गा, कुलदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ किमी होगा एलिवेडेट कॉरिडोर
यहां करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच में इंटरसेप्शन होगा, जिसे यह कवर करेगा। इसके बीच में रामप्रस्थ कॉलोनी, श्रेष्ठ विहार और विवेक विहार जाने वाले लोगों के लिए अप और डाउन रैंप भी दिया जाएगा। इससे यूपी बॉर्डर लगा हुआ। यह 6 लेन का फ्लाईओवर अप्सरा रेलवे ओवर ब्रिज से लेकर आनंद विहार ओवर ब्रिज के बीच बनेगा। इसमें रामप्रस्थ, श्रेष्ठ विहार और विवेक विहार की तीन रेड लाइट आ रही हैं। यह फ्लाईओवर इन तीनों रेड लाइट के उपर से होकर गुजरेगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान रैंप, फूटपॉथ, साइनेज, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, हॉर्टिकल्चर समेत अन्य कार्य भी किए जाएंगे।

बचाए 115 करोड़ रुपये
केजरीवाल ने कहा इस फ्लाईओवर ओवर को बनाने की लागत 372 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई थी, लेकिन 257 करोड़ रुपये का टैंडर किया गया है। इस फ्लाईओवर में लगभग 115 करोड़ रुपये बचाए हैं। इन पैसों से स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त दवाइयां, बिजली, पानी, महिलाओं की बस में फ्री यात्रा और अन्य की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हम काम में पैसे बचा रहे हैं।

असंभव को संभव बना देते हैं केजरीवाल : मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा जाता है कि इनकी डिक्शनरी में सरकार में असंभव का शब्द नहीं है। परंपरागत रूप से जिन चीजों को असंभव कहा जाता है, उसको मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि संभव है और करके दिखा देते हैं। आज दिल्ली में बहुत से ऐसे काम हैं, जिनको दूसरी पार्टियों की सरकारें या केंद्र में बैठी सरकार कहती हैं कि यह तो हो नहीं सकता, उसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी कहते हैं कि करके भी दिखा दिया।


ढाई साल में रिकवरी
फ्लाईओवर के निर्माण में आने वाली लागत करीब ढाई साल में रिकवर हो जाएगी। अनुमान है कि इस फ्लाईओवर पर प्रतिदिन करीब 1.48 लाख वाहन गुजरेंगे। एक बार सफर करने पर वाहन चालकों का करीब 11.07 मिनट बचेगा। साथ ही, 42700 घंटे प्रतिदिन मैन पावर की बचत होगी। कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन 1.50 लाख टन कम होगा। सालाना 16.57 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी और प्रति वर्ष 144.78 करोड़ रुपए की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed