फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal has written a letter to CM Atishi to repair the bad roads of Delhi.

Delhi Assembly Session: केजरीवाल ने अचानक रोका संबोधन, CM आतिशी को सौंपी चिट्ठी; जानें किन बातों का है जिक्र

Fri, 27 Sep 2024 05:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी है। विधानसभा में अपने भाषण के दौरान उन्होंने चिट्ठी खुद आतिशी को दी। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal has written a letter to CM Atishi to repair the bad roads of Delhi.
अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दी चिट्ठी - फोटो : Youtube/Delhi Government

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्ठी लिखी। ये चिट्ठी उन्होंने खुद आतिशी को विधानसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान दी। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी को लिखे पत्र में सड़कों का मुआयना करके ठीक करवाने की अपील की है और साथ ही विधायक व मंत्री अपन -अपने इलाकों का मुआयना करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे और अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली की सड़कों का दौरा करने निकला था। जेल जाने से पहले सड़कों की हालत अच्छी थी। उसके बाद सड़कों की हालत खराब हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने सदन में आतिशी को सौंपी चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी को मैं चिट्ठी लिखूंगा। सड़कों की जांच की। दिल्ली की सड़के खराब है। मुझे गिरफ्तार करने के पीछे दिल्ली को ठप करना था। पार्टी को बदनाम करना था। इनकी पार्टी के बड़े नेता ने मुझे बताया कि काम को ठप किया गया। हमें दिल्ली के सभी रूके हुए कामों को पूरा कराना है। केजरीवाल ने सदन में आतिशी को चिट्ठी दी।

विज्ञापन

सदन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों ने हमारा काफी समय खराब कर दिया है। लेकिन अब हमें अगले कुछ दिनों में काफी मेहनत करनी होगी। आप सभी विधायकगण अपने क्षेत्रों की सड़कों का मुआयना करें। जिसके बाद इन सड़कों को ठीक कराया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed