फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal gets magsaysay award by american support!

केजरीवाल को किसने दिलवाया मैग्सेसे?

Thu, 17 Apr 2014 02:16 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal gets magsaysay award by american support!

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अमेरिकी सरकार के इशारे पर यह पुरस्कार केजरीवाल को दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के इशारे पर ही केजरीवाल ने देश में अस्थिरता और अराजकता फैलाने का काम किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में अस्थिरता लाने के लिए उन्होंने कांग्रेस के साथ गुप्त समझौता कर 28 विधायकों के बल पर दिल्ली में सरकार बनाई और हताश होकर 49 दिनों में सरकार छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक होने के नाते उन्होंने केजरीवाल और उनकी पार्टी की गतिविधियों को 49 दिनों में नजदीक से देखा।

'देश्‍ा के लिए खतरा हैं केजरीवाल'

arvind kejriwal gets magsaysay award by american support!

हर्षवर्धन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और उनके साथी देश के लिए खतरा हैं। इनसे दिल्ली व पूरे देश की जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल को मैग्सेसे पुरस्कार मिलने की अंदरूनी कहानी और इनके विदेशी एजेंट होने का खुलासा किया जाए।

बता दें कि मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया के नोबल पुरस्कार के रूप में देखा जाता है। मोदी का समर्थन करने वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को भी इससे नवाजा गया है।

हर्षवर्धन ने उठाया सवाल

arvind kejriwal gets magsaysay award by american support!

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मैग्सेसे पुरस्कार दिए जाने पर सवाल उठाया है।

पार्टी अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि फोर्ड फाउंडेशन और रॉकफेलर बंधुओं के फंड से फिलीपीन्स सरकार यह पुरस्कार देती है। ये उन्हीं लोगों को मिलता है जो अपने देश में अराजकता और अस्थिरता को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

इनके माध्यम से यह कार्य इसलिए कराया जाता है, ताकि लोकतंत्र के पांव मजबूत न हों। पुरस्कार के बहाने उन्होंने ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed