फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Airline job scam involving a fake website; six arrested, including the mastermind.

Delhi NCR News: फर्जी वेबसाइट बनाकर एयरलाइन में नौकरी का खेल, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
-मध्य जिला पुलिस ने नोएडा से की गिरफ्तारी, महिलाएं टेलीकॉलर का काम करती थी, फर्जी वेबसाइट बनाकर कर रहे थे ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला साइबर सेल ने एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मास्टरमाइंड, उसका साथी, वेबसाइट डेवलपर और तीन महिला टेली-कॉलर शामिल हैं। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर युवाओं से दाखिला और पंजीकरण शुल्क के नाम पर सात से दस हजार रुपये वसूलते थे।
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने 10 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर ब्रिटिश एयरवेज के नाम से नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर जानकारी भरने के बाद एक महिला ने खुद को एयरलाइन प्रबंधक बताकर संपर्क किया। उसने व्हाट्सएप के जरिये पैन, आधार कार्ड, मार्कशीट और बायोडाटा लिए। पीड़ित से विमानन प्रबंधन डिप्लोमा के बहाने यूपीआई से सात हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। बाद में उसे फर्जी दाखिला स्लिप, एनओसी और नौकरी प्रस्ताव पत्र भेजे गए। जांच के बाद पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को नोएडा से संदीप कुमार और अखिल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर वेबसाइट डेवलपर राकेश कुमार और तीन महिला टेली-कॉलर्स को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

ठगी का तरीका और मास्टरमाइंड का इतिहास : मास्टरमाइंड संदीप कुमार पहले फर्जी विमानन नौकरी देने वाली कंपनियों में टेली-कॉलर के तौर पर काम कर चुका था। उसने वहीं से नौकरी के नाम पर ठगी करने का तरीका सीखा। बाद में उसने अखिल कुमार के साथ 50-50 की साझेदारी में नोएडा के गौर सिटी सेंटर मॉल में कार्यालय खोला। गैंग ऑनलाइन नौकरी पोर्टलों से नौकरी तलाशने वालों का डेटा खरीदता था। महिला टेली-कॉलर्स युवाओं को एयरपोर्ट या विमानन क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर पैसे जमा कराती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article