{"_id":"6a8c54d682bfb81e0c062424","slug":"seelampur-red-light-overrun-by-rickshaws-traffic-jam-persists-even-after-the-signal-turns-green-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-251-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीलमपुर रेड लाइट पर रिक्शों का कब्जा, हरी बत्ती के बाद भी नहीं खुलता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीलमपुर रेड लाइट पर रिक्शों का कब्जा, हरी बत्ती के बाद भी नहीं खुलता जाम
विज्ञापन
- जीटी रोड पर अवैध रूप से खड़े रिक्शे, बैटरी रिक्शे और ऑटो रोक रहे यातायात की रफ्तार
- मेट्रो स्टेशन व एसडीएम कार्यालय आने वालों को रोज परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जीटी रोड स्थित सीलमपुर रेड लाइट पर अवैध रूप से खड़े रिक्शे, बैटरी रिक्शे और ऑटो सुबह से शाम तक जाम की बड़ी वजह बने हुए हैं। हालात यह हैं कि कई बार सिग्नल हरा होने के बाद भी वाहन चालकों को आगे निकलने की जगह नहीं मिलती। चौराहे के पास कूड़े का खत्ता होने से जाम में फंसे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दुर्गंध का भी सामना करना पड़ता है।
सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, एसडीएम कार्यालय और सीलमपुर व ब्रह्मपुरी के बाजारों के कारण इस क्षेत्र में रोज बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। मेट्रो से उतरने वाले यात्रियों के लिए रिक्शा और बैटरी रिक्शे अंतिम गंतव्य तक पहुंचने का प्रमुख साधन हैं। हालांकि इनके सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने से जीटी रोड का एक हिस्सा घिर जाता है और पीछे से आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।
व्यस्त समय में रिक्शा और ऑटो चालक सवारी भरने के लिए मुख्य सड़क तक वाहन खड़े कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी कार्रवाई के बजाय रिक्शा और ई-रिक्शों के लिए अलग स्टैंड और निर्धारित पिक-अप-ड्रॉप क्षेत्र बनाया जाना चाहिए।