'मेरी पार्टी से नरेंद्र मोदी सरकार डरती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मोदी सरकार उनकी पार्टी से डर गई है। यही वजह है कि दिल्ली चुनाव से पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के पर कतरे जा रहे हैं।
सोमवार सुबह केजरीवाल ने एक के बाद चार ट्वीट कर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। वहीं, दोपहर बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, दिलीप पांडेय, पंकज गुप्ता और कपिल मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र सरकार एसीबी की शक्तियां कम कर रही है। केंद्र सरकार के हालिया नोटिफिकेशन के बाद एसीबी अब दिल्ली पुलिस व डीडीए के भ्रष्टाचार की जांच नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि 49 दिन की आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच इसी जांच एजेंसी के पास थी।
ई-रिक्शा चालकों को सड़क पर ला रही सरकार
केजरीवाल ने एसीबी को कमजोर करने पर सवाल उठाया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से साबित होता है कि चुनाव के बाद दिल्ली में ‘आप’ की सरकार बनेगी। लिहाजा केंद्र सरकार दिल्ली प्रदेश की शक्तियां सीमित कर रही है।
वहीं, पार्टी नेता दिलीप पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार को तत्काल गृह मंत्रालय का वह नोटिफिकेशन वापस लेना चाहिए, जिसके जरिये एसीबी को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एसीबी प्राकृतिक गैस से जुड़े 54 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रही है। नए नोटिफिकेशन से साफ होता कि मोदी सरकार इस मामले का रफा दफा करना चाहती है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रामलीला मैदान में बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार ने जरूरी प्रावधान नहीं किया। अब हाईकोर्ट ने ई-रिक्शा को बैन कर दिया है। इससे दिल्ली में ई-रिक्शा चालक भूखमरी के शिकार हो गए हैं। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।