फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal appeals delhi people to pray goddess laxmi together on diwali not burn crackers to fight pollution and corona

दिल्लीवालों से केजरीवाल की अपील- इस बार भी दिवाली में नहीं जलाएं पटाखे

Thu, 05 Nov 2020 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal appeals delhi people to pray goddess laxmi together on diwali not burn crackers to fight pollution and corona
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण और कोरोना से जंग लड़ने के लिए आज दिल्लीवासियों का आह्वान किया। उन्होंने दिल्लीवालों को दिवाली में पटाखे न जलाने और एक साथ लक्ष्मी पूजन के लिए कहा। केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग दिवाली के दिन 7.39 बजे एक साथ लक्ष्मी पूजन करें और कोरोना व प्रदूषण को भगाने का संकल्प लें।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ये बातें एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली इस समय कोरोना और प्रदूषण से जंग लड़ रही है। हम सबके पूरे प्रयास हैं कि इन दोनों से हम जीत जाएं। प्रदूषण की वजह से कोरोना स्थिति और खराब हो रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा हर साल इस महीने में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है क्योंकि पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं यहां पहुंचता है। कई सालों से यह हो रहा है लेकिन राज्य सरकारें इस पर ध्यान नहीं देतीं। इन सरकारों ने किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर एक बहुत अच्छा समाधान ढूंढ निकाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार और पूसा इंस्टीट्यूट ने तैयार किया पराली गलाने वाला केमिकल
दिल्ली सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर एक केमिकल बनाया है जो पराली पर डालने से वह खाद में बदल जाता है। इसके बाद मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी साल होगा जब पराली जलाई जाएगी। अगले साल से सभी राज्य इस केमिकल का प्रयोग करेंगे।

शपथ लें नहीं जलाएंगे पटाखे
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने पिछली बार पटाखे न जलाने की शपथ ली थी और कनॉट प्लेस में एक साथ दिवाली मनाई थी। इस बार भी हम सब लोग मिलकर दिवाली मनाएंगे। इस बार भी हम पटाखे नहीं जलाएंगे, अगर हमने पटाखे जलाए तो अपने ही बच्चो की जिंदगी के साथ खेलेंगे।

अलग तरीके मनाएंगे दिवाली
केजरीवाल ने कहा कि इस बार हमने दिवाली के लिए अलग इंतजाम किया है। इस बार हम दिवाली के दिन 14 नवंबर को शाम 7.39 पर दो करोड़ लोग मिलकर लक्ष्मी पूजन करेंगे। मैं अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में एक जगह लक्ष्मी पूजन शुरू करूंगा, कुछ टीवी चैनल उसका सीधा प्रसारण करेंगे।


उन्होंने अपील की कि आप सभी अपने टीवी चैनल लगाकर उस समय हमारे साथ लक्ष्मी पूजन करें। अगर हम दो करोड़ लोग उस दिन एक साथ लक्ष्मी पूजन करेंगे, रामचंद्र जी के वनवास से लौटने का स्वागत पर्व मनाएंगे तो पूरी दिल्ली के अंदर एक अद्भुत माहौल होगा। पूरी दिल्ली में पॉजिटिव तरंगें फैलेंगी और मंगल ही मंगल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed