फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Apologises For Delhi Exit, Says Polls Inevitable

केजरीवाल ने कहा, 'हमसे गलती हुई, माफ कर दीजिए'

Wed, 21 May 2014 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 May 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Apologises For Delhi Exit, Says Polls Inevitable
दिल्ली के लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हम दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के पास चुनावों के अलावा और कोई विकल्प नहीं बच गया है।
विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता से माफी मांगता हूं कि हमने बीच में ही सरकार से इस्तीफा दे दिया था। मैं जनता से उम्मीद करता हूं कि वह हमें माफ कर देगी और हमें दिल्ली में आने का एक और मौका देगी। इससे पहले मंगलवार को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


उन्होंने उप राज्यपाल को मिलकर कहा कि वह कम से कम एक सप्ताह के लिए विधानसभा को भंग ना करें। केजरीवाल और उनकी पार्टी जनता से राय लेना चाहती थी कि क्या वह किसी के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाए या नहीं। हालांकि आज उन्होंने सच्चाई कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सरकार बनाना किसी के लिए भी मुश्किल

Arvind Kejriwal Apologises For Delhi Exit, Says Polls Inevitable

केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस से बात करते हुए कहा कि दिल्ली की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में किसी भी पार्टी के लिए सरकार बनाना लगभग असंभव है, इसलिए जनता से राय मांगने का कोई फायदा नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने पूरे देश भर में लोकसभा के लिए 430 से ज्यादा उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें से उसे महज 4 सीट पर जीत मिली। पार्टी अपने सबसे मजबूत गढ़, दिल्ली की सातों सीट हार गई।

पार्टी को दिसंबर में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें मिली थी, जिसके बाद उसने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। लेकिन 49 दिन सरकार में रहने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस समर्थन लेना 'घनघोर पाप' होगा

Arvind Kejriwal Apologises For Delhi Exit, Says Polls Inevitable

केजरीवाल ने कहा कि जनता ने हमसे अपेक्षाएं की थी और अब वो गुस्से में है। उनको लगता है कि हम जिम्मेदारी छोड़ कर भाग गए। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मैंने एक बार गलती कर दी जिसे हमें दोहराना नहीं चाहिए। हम दिल्ली और देश की जनता से माफी मांगते हैं।

कांग्रेस ने दिसंबर में आम आदमी पार्टी की सरकार को बाहर से समर्थन दिया था ले‌किन अब वो समर्थन देने के मूड में नहीं दिख रही है।

वहीं बीजेपी की ओर मुख्यमंत्री पद के दावेदार हर्षवर्धन ने कहा कि अगर केजरीवाल कांग्रेस की मदद लेकर सरकार बनाने की कोशिश करते हैं तो यह राजनीतिक दृष्टि से 'घनघोर पाप' होगा। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों में सातों सीट जीतकर दिल्ली में अपनी चुनौती मजबूत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed