कौन बनेगा दिल्ली का सीएम?: अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया, नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा
मनीष सिसोदिया आज अरविंद केजरीवाल के घर जायेंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के एलान की बाद दोनों लोगों की यह पहली मुलाकात होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीष सिसोदिया आज अरविंद केजरीवाल के घर जायेंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के एलान की बाद दोनों लोगों की यह पहली मुलाकात होगी। दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।' उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और सीएम होगा। अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम पर फैसला लिया जाएगा।
इनके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का नाम भी चर्चा में है। सीएम पद की रेस में कैलाश गहलोत भी नाम चल रहा है। आप विधायक कुलदीप कुलदीप कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम की अटकलें भी हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि विधायकों की बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा कि सीएम कौन होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.