केजरीवाल के ट्वीट ने खड़ा किया नया विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट ने दिल्ली की राजनीति में फिर से एक हंगामा खड़ा कर दिया है। शनिवार को एक ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को फिर से पूर्ण रूप से केंद्र शासित राज्य बनाने की साजिश की जा रही है। यह आरोप उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है।
बता दें कि दिल्ली पहले एक पूर्ण केंद्रशासित प्रदेश था लेकिन, बाद में यहां निर्वाचित सरकार की व्यवस्था की गई और विधान सभा का निर्माण किया गया।
पिछले साल हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को अपना राजनीतिक एजेंडा भी बनाया था।
A very senior officer in GOI told me and a senior editor confirmed that BJP will make one last attempt to form govt but if they fail...(1/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 1, 2014
आप को सरकार में न आने देने की साजिश
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार न बनने की स्थिती में विधान सभा को भंग किया जाएगा। साथ ही संविधान संशोधन के माध्यम से इसे फिर से पूर्ण केंद्र शासित राज्य बना दिया जाएगा।
आप नेता आशुतोष ने मीडिया ने बताया कि भाजपा यह सब सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि वह जानती है कि चुनाव में जाने पर आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी।
ऐसे में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने से रोकने के लिए ही ऐसा राज्य विरोधी कदम उठाने जा रही है।
....they will dissolve assembly, bring const amendment, abolish del assembly n make Del again a UT. Sounds bizarre. Is it correct?(2/2)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 1, 2014