{"_id":"5d4812a48ebc3e6d22783c79","slug":"article-370-revoked-kejriwal-support-modi-government-then-aap-give-clarification-for-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370: मोदी सरकार के समर्थन पर जब केजरीवाल पर उठे सवाल तो आप ने ऐसे दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370: मोदी सरकार के समर्थन पर जब केजरीवाल पर उठे सवाल तो आप ने ऐसे दी सफाई
Mon, 05 Aug 2019 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह सौरभ भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर सरकार के बड़े फैसले पर विपक्षी पार्टियों के नेता बयान दे रहे हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे। शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 का संकल्प पेश किया है। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की सिफारिश की। इस मसले पर मोदी सरकार के धुर विरोधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोदी सरकार का समर्थन किया।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद ही उनके फैसले पर सवाल उठाए जाने लगे कि वो केजरीवाल जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं और दिल्ली के केंद्र शासित राज्य होने का विरोध करते हैं आखिर वह इस फैसले का कैसे समर्थन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं कई नेता व अन्य तबके के लोग भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के बाद आम आदमी पार्टी सामने आई है और अपने मुख्यमंत्री व पार्टी के स्टैंड के लिए सफाई दी है। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज सामने आए और उन्होंने कहा कि हम सरकार के उन फैसलों के साथ हैं जो देशहित में हैं और फैसलों का विरोध करते हैं जो देशहित में नहीं हैं। यह सही नहीं होगा कि दिल्ली की तुलना जम्मू-कश्मीर से की जाए। कश्मीर की स्थिति दिल्ली से पूरी तरह अलग है।
विज्ञापन